City News Uttar Pradesh
रोडवेज में कार्यवाई का 'हंटर' : 44 संविदा चालकों पर गिरी गाज, नौकरी पर लटकी तलवार
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

रोडवेज में कार्यवाई का ‘हंटर’ : 44 संविदा चालकों पर गिरी गाज, नौकरी पर लटकी तलवार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रोडवेज डिपो में वर्षों से चली आ रही “लापरवाही पर आखिरकार प्रशासन” ने सख्त रुख अपना लिया है। “बिना सूचना” महीनों तक “ड्यूटी से गायब” रहने वाले 44 संविदा चालकों पर कार्रवाई की “गाज” गिर गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी को संविदा समाप्ति का अंतिम नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब सरकारी व्यवस्था में अनुशासनहीनता और मनमानी की कोई जगह नहीं होगी।

रोडवेज की बसों में 'चालक एवं परिचालक' नहीं कर रहे ड्रेस कोड का पालन: यात्री होते हैं परेशान

वरिष्ठ केंद्र प्रभारी की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि कई संविदा चालक बिना किसी अनुमति के लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। कुछ चालक छह महीने से भी अधिक समय से डिपो नहीं पहुंचे, जबकि कई अन्य की उपस्थिति बेहद कम रही। इस स्थिति का सीधा असर रोडवेज बसों के संचालन पर पड़ा। कई रूट प्रभावित हुए, यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी और ड्यूटी कर रहे चालकों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ गया।

एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी

रिपोर्ट के आधार पर परिवहन निगम ने 44 चालकों की सूची तैयार कर नोटिस जारी किए हैं। इनमें अनीस, बद्री प्रसाद, भानूप्रकाश वर्मा, गिरीश चंद्र यादव, हरिलाल, हरीशंकर, कमलेश, कमलेश कुमार, लवलेश कुमार, मुनेन्द्र सिंह, निर्भय तिवारी, राहुल सिंह समेत अन्य चालक शामिल हैं। सभी को अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डी.के. चौबे ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर चालक अपनी अनुपस्थिति का संतोषजनक और प्रमाणित कारण प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उनकी संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दरिंदगी की पराकाष्ठा : तीन वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, युवक ने खेत पर ले जाकर बनाया हवस का शिकार …

City News Uttar Pradesh

रेलवे दोहरीकरण ने बढ़ाया ‘जल निकासी’ का ‘संकट’ : डीएम ने दिया ‘समाधान का ‘रोडमैप’

City News Uttar Pradesh

Banda : लेखपाल संघ आग बबूला:उठाई मांग, दिया ज्ञापन…

City News Uttar Pradesh

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान में घुसकर बरसाए बम, 9 आतंकी ठिकाने तबाह, सौ से ज़्यादा दहशतगर्द ढेर

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश वाराणसी में प्रचार के अंतिम क्षण तक जन संपर्क की झोंकी ताकत

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश हुये पुलकित : बुंदेली विधाओं में भाजपा सरकार की हुई प्रसंशा

ब्रेकिंग न्यूज़