31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बाजार में नहीं दिखता कोरोना का नियम, बेधड़क घूम रहे लोग ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना महामारी विकराल रूप लेती जा रही है। सरकार की ओर से लोगों को मास्क लगाने व अनावश्यक काम से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। मगर इसका असर शहर के बाजार में देखने को नहीं मिल रहा है। लोग कोविड-19 के नियमों को दर किनार करते हुए बाजार में खरीदारी करते हुए देखे जा सकते हैं।

प्रशासन कि ओर से जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है वह भी बेफिक्र नजर आए। कोरोना नियमावली को पालन कराने के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। सबसे विषम परिस्थिति खाने-पीने की दुकानों में देखी जा सकती है। लोग बेधड़क भीड़ लगाकर खाने-पीने की दुकानों में व्यस्त हैं। न ही सामाजिक दूरी का पता न ही मुंह पर मास्क। कल्पना करिए अगर कोई एक भी संक्रमित व्यक्ति अगर इन दुकानों के संपर्क में आया होगा। उस दुकान से न जाने कितनों को कोरोना मुफ्त में मिला हो।


नवरत्रि पर देवी मंदिरों में भीड़ रहती हैं ।खत्री पहाड़ देवी मंदिर तो ट्रैक्टर की ट्राली खचाखच भीड़ भरी हुई जा रही हैं। न ही इनको सामाजिक दूरी कि चिता है, न ही मुंह में मास्क लगाने की कोई चिता है। संक्रमण की चैन को रोकना तो दूर ऐसे लोग उसे बढ़ाने में लगे हुए है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बारिश ने ‘बदला’ मौसम का मिजाज: ठंड से ‘जनजीवन’ प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

City News Uttar Pradesh

सांसद के सौतेलेपन की मंशा नें बांदा को औधोगिक विकास में बना दिया “ठन -ठन गोपाल” ?

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग की मेहरबानियां : बिल बोझ उतारेगा, शुक्रिया- शुक्रिया …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का भाषण सुन गदगद हुई नियुक्ति पत्र पाकर स्वास्थ कार्यकत्री

City News Uttar Pradesh

बैंक में खाते में जमा कराने आए युवक की जेब से निकल गए रूपये, सीसीटीवी कैमरें में नजर आए बालक पर शक, पुलिस कर रही छानबीन

अस्पताल लाते समय बिगड़ी हालत, तड़प रही प्रसूता ने एंबुलेंस में जना बच्चा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़