City News Uttar Pradesh
मासूम की हत्या से दहला चित्रकूट: उबल पड़ा जनाक्रोश, शव रख हाईवे किया जाम, मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

मासूम की हत्या से दहला चित्रकूट: उबल पड़ा जनाक्रोश, शव रख हाईवे किया जाम, मचा हड़कंप

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में एक मासूम की संदिग्ध हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार शाम खेलने निकला 12 वर्षीय अंकुर विश्वकर्मा उर्फ लल्ली देर रात तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर बाद गांव में ऐसा दिल दहला देने वाला मंजर सामने आएगा, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप उठेगी। रामनगर गांव निवासी अंकुर विश्वकर्मा शाम को अन्य बच्चों के साथ खेलने निकला था। काफी देर तक घर वापस न आने पर उसकी मां रामदुलारी ने उसकी तलाश शुरू की। तभी गांव के कुछ बच्चों ने बताया कि सिंचाई विभाग की कोठी के पास बने शौचालय के गड्ढे में कोई बच्चा पड़ा हुआ है।

मासूम की हत्या से दहला चित्रकूट: उबल पड़ा जनाक्रोश, शव रख हाईवे किया जाम, मचा हड़कंप

जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहां पहुंचने पर देखा कि शौचालय के गड्ढे के ऊपर आम और महुआ की पत्तियां रखी हुई थीं। जब पत्तियां हटाई गईं तो नीचे अंकुर का शव पड़ा मिला। यह दृश्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि मासूम की पहले बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई और फिर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को गड्ढे में फेंककर ऊपर पत्तियां डाल दी गईं। मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

मासूम की हत्या से दहला चित्रकूट: उबल पड़ा जनाक्रोश, शव रख हाईवे किया जाम, मचा हड़कंप

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाए और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय, क्षेत्राधिकारी राजकमल समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्तार अंसारी : मेडिकल कॉलेज में इलाज हेतु चार डॉक्टरों की टीम गठित …

बप्पा मैं मरने जा रहा हूं, आडियो भेजकर युवक ने मौत को लगाया गले, फंदे से लटका मिला शव, दिल्ली से कमाकर लौटा था घर

City News Uttar Pradesh

परमानंद नें परिवहन डिपो में रचा मितव्यता का इतिहास : हर माह एक करोड़ की बचत !

City News Uttar Pradesh

बांदा : जंगल में मिला वृद्ध का शव, हाथ व कमर में है चोट के निशान …

Banda : लुटेरी दुल्हन, प्रेमजाल फांस कर की शादी, जेवर व नकदी लेकर फरार …

City News Uttar Pradesh

गर्मी का कहर: हमीरपुर में बुखार और लू से चार लोगों की मौत, अस्पताल में मरीजों की भरमार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़