31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
कब्र से उठेगा सच या दबेगा जुर्म: नाबालिग की मौत बनी मिस्ट्री, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
उत्तर प्रदेश

कब्र से उठेगा सच या दबेगा जुर्म: नाबालिग की मौत बनी मिस्ट्री, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक ऐसा “मामला” सामने आया है, जिसने “इंसानियत, कानून और व्यवस्था” तीनों पर “बड़े सवाल” खड़े कर दिए हैं। एक “नाबालिग बेटी” की संदिग्ध मौत, “चुपचाप किया गया अंतिम संस्कार” और फिर एक मां की जिद, जिसने पूरे “सिस्टम को झकझोर” दिया।अब वही बेटी, जिसे एक महीने पहले मिट्टी में दफना दिया गया था, आज “सच बताने” के लिए “कब्र” से बाहर निकाली गई है। अप्रैल की एक रात नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध हालत में मिला। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि बिना पुलिस को सूचना औऱ जांच के जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। यहीं से शुरू हुआ शक और शक ने जन्म दिया एक ऐसे प्रश्न को,जो अब पूरे जिले में गूंज रहा है। क्या यह सिर्फ मौत थी या एक छुपाया गया अपराध?

कब्र से उठेगा सच या दबेगा जुर्म: नाबालिग की मौत बनी मिस्ट्री, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

जब सब खामोश थे,तब एक मां खड़ी हुई। उसने अपनी बेटी की मौत को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उसने आरोप लगाया दुष्कर्म के बाद उसकी बेटी की हत्या की गई है। मां ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई और यहीं से कहानी ने खौफनाक मोड़ ले लिया। प्रशासन हरकत में आया। पुलिस और अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र को खोदा गया और एक महीने बाद शव को बाहर निकाला गया। यह नजारा जिसने भी देखा,सिहर उठा। एक मां की आंखों के सामने उसकी बेटी का शव फिर से बाहर आया “इस बार इंसाफ की उम्मीद” के साथ।

कब्र से उठेगा सच या दबेगा जुर्म: नाबालिग की मौत बनी मिस्ट्री, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है। हर प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हो रही है,ताकि कोई सच दब न सके। लेकिन यह प्रश्न अब भी जिंदा हैं। आखिर इतनी बड़ी घटना के बाद पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई?क्या किसी दबाव में मामला दबाया गया?क्या गांव में किसी ने सच छुपाने की कोशिश की? यह मामला सिर्फ एक परिवार का नहीं,बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करता है। अगर उस समय जांच होती,तो क्या आज कब्र खोदने की नौबत आती?अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। अगर आरोप सही साबित हुए तो यह मामला सिर्फ हत्या नहीं,बल्कि एक संगठित साजिश बन सकता है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : ओवरलोड ट्रकों पर चला कार्यवाही का चाबुक, 16 ट्रक सीज …

बांदा में सड़क हादसा: कार से कुचलकर बालक की दर्दनाक मौत, चालक कार सहित फरार

डॉ. दीपेश भारत मिश्र ने बढ़ाया बांदा का मान: कृषि विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बन रचा कीर्तिमान

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश की सीएम योगी से मुलाकात: ‘सड़क और बिजली’ पर मिलेगा समाधान

City News Uttar Pradesh

बांदा में ड्रोन ‘क्रांति’ से बदलेगी खेती की तस्वीर: कम लागत, ज़्यादा मुनाफा

बांदा में करोड़ों का ‘फर्जी बैनामा’ : माफिया तंत्र ‘बीस साल’ बाद ‘बेनकाब’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़