City News Uttar Pradesh
जन औषधि पर 'डाक्टरों' का 'डाका': सस्ती दवा से तौबा, कमीशन से यारी, सिस्टम मौन !
उत्तर प्रदेश

जन औषधि पर ‘डाक्टरों’ का ‘डाका’: सस्ती दवा से तौबा, कमीशन से यारी, सिस्टम मौन !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी “प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना” को बांदा में खुलेआम बर्बाद किया जा रहा है और इस बार खलनायक हैं वे सरकारी डॉक्टर जिन पर जनता की सेवा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है ! यह योजना गरीबों को उच्च गुणवत्ता वाली सस्ती जेनरिक दवा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन डॉक्टर इसे अपनाने की बजाय अपने निजी कमीशन बिचौलियों की दवाइयाँ लिख रहे हैं।

जन औषधि पर 'डाक्टरों' का 'डाका': सस्ती दवा से तौबा, कमीशन से यारी, सिस्टम मौन !

मरीज जब जन औषधि केंद्र से दवा खरीदकर दिखाता है तो डॉक्टर कह देते हैं “यह दवा काम नहीं करेगी !” बांदा के राजकीय जिला पुरुष चिकित्सालय में जन औषधि केंद्र चालू है, लेकिन डॉक्टर अपने कमीशनधारी ब्रांड्स से जुड़ाव के चलते इस केंद्र से दूरी बनाए हुए हैं। परिणाम गरीब मरीज बाजार की महंगी दवाओं के बोझ तले दबे जा रहे हैं। एक कथित पत्रकार ने तो जन औषधि केंद्र को धमकाया कि वे 10 की सरकारी इंजेक्शन न बेचें, क्योंकि इससे उसकी मोटी कमाई पर चोट पड़ रही थी। विरोध करने पर उस पत्रकार ने फर्जी खबर छापकर केंद्र को ही बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया।

जन औषधि पर 'डाक्टरों' का 'डाका': सस्ती दवा से तौबा, कमीशन से यारी, सिस्टम मौन !

सीएमओ ने स्वयं केंद्र का निरीक्षण कर स्पष्ट किया “यहाँ सभी कार्य नियमानुसार चल रहे हैं, फर्जी तरीके से बदनाम किया जा रहा है।” जनपद बांदा में खोले गए 11 जन औषधि केंद्रों में से अधिकांश में बिक्री इतनी कम है कि फार्मासिस्ट का वेतन निकालना भी मुश्किल हो गया है। फार्मासिस्ट दिनभर खाली बैठते हैं मरीज आते हैं, मगर डॉक्टर जन औषधि की दवा नहीं लिखते। परियोजना के वेंडर प्रीतेश भारत मिश्रा ने बताया कि वह डॉक्टरों को योजना समझाते हैं, लेकिन कमीशन के अभाव में वे दवाएं लिखने को तैयार नहीं। उन्होंने तथाकथित पत्रकार की करतूत की लिखित शिकायत लखनऊ और जिलाधिकारी को भेजने की बात कही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाई रणनीति, बोले- सपा में परिवारवाद है हावी

City News Uttar Pradesh

Banda : बुन्देलखंड का किसान जूझ रहा समस्याओं से – बुंदेला …

City News Uttar Pradesh

सड़क हादसे में किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, टेंपो चालक गिरफ्तार

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : देश में विकास की दूनी रफ्तार

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश की चित्रकूट में समीक्षा: अधिकारियों में हड़कंप, नहर का निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

बांदा : मायके में रह रही बेवा महिला फंदे से मिली लटकी, परिजन ने जताई लूट कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

ब्रेकिंग न्यूज़