City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश ने 'संगठन' का समझाया इतिहास: बोले- जमकर करो विकास
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश ने ‘संगठन’ का समझाया इतिहास: बोले- जमकर करो ‘विकास’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा का का स्थापना दिवस सोमवार को जिला कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, इसके पश्चात वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश ने 'संगठन' का समझाया इतिहास: बोले- जमकर करो विकास

इस अवसर पर जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं के “तप, त्याग और निष्ठा” ने भाजपा को एक विशाल “वट वृक्ष” के रूप में स्थापित किया है, जो आज नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रहा है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को “संगठन की आधारशिला” बताया।

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश ने 'संगठन' का समझाया इतिहास: बोले- जमकर करो विकास

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि स्थापना दिवस उन महान विभूतियों को स्मरण करने का दिन है, जिनके त्याग और बलिदान से संगठन खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की सोच को पहुंचाया।

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश ने 'संगठन' का समझाया इतिहास: बोले- जमकर करो विकास

जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने अटल बिहारी वाजपेयी, नानाजी देशमुख, विजयाराजे सिंधिया और लालकृष्ण आडवाणी के योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश ने 'संगठन' का समझाया इतिहास: बोले- जमकर करो विकास

नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा एवं पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, महामंत्री निखिल सक्सेना ने कहा कि भाजपा सेवा, समर्पण और संस्कार के मूल्यों पर आधारित संगठन है, जो देश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में संतोष गुप्ता, जगराम सिंह, अशोक त्रिपाठी, अखिलेश श्रीवास्तव, लवलेश सिंह, मालती बासू, चंद्रपाल कुशवाहा, वंदना गुप्ता, ममता मिश्रा, उत्तम सक्सेना, रजत सेठ, अंकित बासू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वैवाहिक और निजी कार्यक्रमों के लिए भी बुक करा सकेंगे ई-बसे

City News Uttar Pradesh

बिजली महोत्सव : अधिकारी बोले, जिले में औसतन 22 घंटे हो रही विद्युत आपूर्ति, विभाग की बताई उपलब्धियां

मौसम का मिजाज लेने लगा ठंड की हिलोरें : कोहरा एवं गलन का हो रहा कहर

City News Uttar Pradesh

कृषि मंत्री शाही बोले बुंदेलखंड के सभी किसानों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ

City News Uttar Pradesh

अवैध खनन पर प्रशासन हल्का शर्माया : एक खदान संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश मतदाताओं में आकर्षण का केंद्र : भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया शंखनाद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़