City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : रेलइंजन में फंसकर इलेक्ट्रिक लाइन टूटी, कई ट्रेनें हुई बाधित …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। इंजन में इलेक्ट्रानिक लाइन फंसकर टूट गई। इससे कई घंटों तक इंटर सिटी समेत अन्य ट्रेनें बाधित रहीं। इलेक्ट्रिक लाइन बनने के बाद दोबारा ट्रेनों का आवागमन बहाल हो सका है।


बुधवार की देर शाम एक इंजन मालगाड़ी में लगने के लिए लूप लाइन में शंटिग कर रहा था। इसी बीच स्टेशन के आगे इलेक्ट्रिक लाइन का तार ओवर हेड इक्यूपमेंट फंसकर टूट गया। तार टूटकर नीचे पटरी में गिरने से करंट फैलने का खतरा बन गया। चालक की सूचना पर रेलवे अधिकारियों ने लाइन का संचालन बंद कराया। काफी देरतक इंजन वहीं मौके पर खड़ा रहा। इंटर सिटी को तीन घंटे तक डिगवाही स्टेशन में रोकना पड़ा। इसी तरह कानपुर पैसेंजर भी करीब सवा घंटे तक बाधित रही। अन्य माल गाड़ियों का संचालन भी रूका रहा। रेलवे के टैक्शन पावर कंट्रोल के जेई व इंजीनियरों ने पहुंचकर लाइन को सही कराया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। मौके पर स्टेशन प्रबंधक एसके कुशवाहा व आरपीएफ के कर्मी मौजूद रहे हैं। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि लाइन बनने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया है। अब किसी तरह की दिक्कत नहीं है। इलेक्ट्रिक लाइन कैसे अचानक फंसकर टूटी है। संबंधित विभाग इसकी जांच कर रहा है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बैंक में खाते में जमा कराने आए युवक की जेब से निकल गए रूपये, सीसीटीवी कैमरें में नजर आए बालक पर शक, पुलिस कर रही छानबीन

एडीजी के आकस्मिक निरीक्षण से खलबली: कार्यप्रणाली की ‘टटोली नब्ज’

एसडीएम अमित शुक्ला की ‘दबंगई’ ! ट्रक चालक से ‘मारपीट व बंधक बनाने का संगीन आरोप ?

Banda- बुन्देलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष को ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन…

City News Uttar Pradesh

प्रकृति का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की मौत, किशोरी समेत छह झुलसे, परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा और रालोद गठबंधन की पहली सूची जारी, 29 उम्मीदवारों को दिया टिकट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़