City News Uttar Pradesh
भाजपा की रणनीति : बांदा एक लाख से ज्यादा तिरंगे झंडे से करेगा लहर- लहर
उत्तर प्रदेश

भाजपा की रणनीति : बांदा एक लाख से ज्यादा तिरंगे झंडे से करेगा लहर- लहर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला एक लाख से अधिक तिरंगे ध्वज से लहर- लहर करेगा। इसके लिये जिला भाजपा की बैठक हुई। इसमें कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। जिले में एक लाख से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित हुआ ।

भाजपा की रणनीति : बांदा एक लाख से ज्यादा तिरंगे झंडे से करेगा लहर- लहर
BJP’s strategy: Banda will wave with more than one lakh tricolor flags

अध्यक्षता कर रहे पार्टी के जिला संयोजक संजय सिंह ने कहा कि 9 अगस्त से 11 अगस्त तक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर प्रचार प्रसार, हाट, बाजारों, मेंलो, सार्वजनिक स्थलों पर होल्डिंग लगाकर वातावरण बनाया जाएगा। 9 तथा 10 अगस्त को प्रत्येक मंडल में युवा मोर्चा बाइक रैली, बैंड, ढोल इत्यादि से देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगा यात्रा निकालेगें । 11 से 13 अगस्त तक प्रत्येक वार्ड, बूथ में वंदे मातरम, रघुपति राघव राजा राम भजन के साथ प्रातः प्रभात फेरी होगी। 4 अगस्त से 15 अगस्त के बीच सभी परिवारों में तिरंगा झंडा लगाने का कार्य किया जाएगा। तिरंगा झंडो के लिए सांसद, विधायक ,जिला पंचायत अध्यक्ष, चेयरमैन, ब्लाक प्रमुख जिला पंचायत सदस्य, सभासद प्रधान सामाजिक प्रतिनिधि तथा विचार परिवार के लोगों से संपर्क कर व्यवस्था की जायेगी।

भाजपा की रणनीति : बांदा एक लाख से ज्यादा तिरंगे झंडे से करेगा लहर- लहर
BJP’s strategy: Banda will wave with more than one lakh tricolor flags

मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज ने कहा कि देश की आन बान शान जो हमारा तिरंगा है इसे हर घर में फहराना है। आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के तीन करोड़ परिवारों के घरों में हम तिरंगा फहराएंगे। विशेष अतिथि जिला प्रभारी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों का आह्वान किया। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है।


इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, राजकुमार शिवहरे तथा राजकरण कबीर, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पुरुषोत्तम पांडेय, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू , जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तिंदवारी विधान सभा : सर्वे में भाजपा से टिकट के लिये दलजीत भारी ! ब्रजेश चिंतित ! …

City News Uttar Pradesh

करोड़ों का खेल: सड़क निर्माण बना भ्रष्टाचार का रास्ता, रनगढ़ मार्ग की खुली पोल

City News Uttar Pradesh

दुष्कर्म कर स्टेटस पर लगाई अश्लील फोटो: दरिंदगी के बाद की ये शर्मनाक हरकत

City News Uttar Pradesh

खेलने के दौरान बाढ़ के पानी में फिसल कर गिरा मासूम, डूबने से हुई मौत, बेटे का शव देख चीख पड़ी मां

बुजुर्ग की गोली मारकर रहस्यमयी हत्या: बदमाशों ने पेट में मारी गोली

छात्रों के ‘आक्रोश’ ने ‘हिलाया’ प्रशासन: भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी व छात्रसंघ चुनाव पर ‘गरजी’ आवाज़

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़