City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में फैलेगी "मारबल शुगर किंग" की मिठास: हाईटेक नर्सरी से किसान होंगे समृद्ध
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड में फैलेगी “मारबल शुगर किंग” की मिठास: हाईटेक नर्सरी से किसान होंगे समृद्ध

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की “सूखी और पठारी धरती” पर इस बार “तरबूज” की एक खास किस्म ‘मारबल शुगर किंग’ किसानों के लिए उम्मीद की नई फसल बनकर उभर रही है। महोबा जिले के बेलाताल कस्बे में स्थित हाईटेक नर्सरी में इस प्रजाति की पौध तैयार की गई है, जो अब बुंदेलखंड के कई जिलों और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों के किसानों तक पहुंचाई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार आकार, स्वाद और गुणवत्ता में यह तरबूज बेहद खास है। गर्मियों के मौसम में जब यह बाजार में आएगा तो इसकी मिठास लोगों की जुबान पर खास जगह बनाएगी।

बुंदेलखंड में फैलेगी "मारबल शुगर किंग" की मिठास: हाईटेक नर्सरी से किसान होंगे समृद्ध

उद्यान विभाग की पहल पर कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल परिसर में बुंदेलखंड की पहली हाईटेक नर्सरी तैयार की गई है। यहां आधुनिक तकनीक से पौध तैयार की जाती है, जिसमें तापमान और वातावरण को पौधों की जरूरत के अनुसार नियंत्रित किया जाता है। इससे पौध मजबूत और स्वस्थ तैयार होती है। इस नर्सरी से अब तक 1 लाख 23 हजार से अधिक पौधे किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। ये पौधे महोबा, हमीरपुर, बांदा और झांसी जिलों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों तक भी पहुंचाए गए हैं।

बुंदेलखंड में फैलेगी "मारबल शुगर किंग" की मिठास: हाईटेक नर्सरी से किसान होंगे समृद्ध

नर्सरी में ‘मारबल शुगर किंग’ प्रजाति के तरबूज की 25 हजार से अधिक पौध तैयार की गई है। इस किस्म के तरबूज की खासियत इसका छोटा और आकर्षक आकार, चमकदार बाहरी सतह और अंदर का गहरा लाल रंग है। यह तरबूज स्वाद में बेहद मीठा और रसदार होता है, जिससे बाजार में इसकी अच्छी मांग रहने की संभावना है। नई तकनीक से तैयार पौध मिलने के बाद किसानों में उत्साह बढ़ा है। किसान हाईटेक नर्सरी से पौध लेकर अपने खेतों में रोपाई कर रहे हैं।

बुंदेलखंड में फैलेगी "मारबल शुगर किंग" की मिठास: हाईटेक नर्सरी से किसान होंगे समृद्ध

उम्मीद जताई जा रही है कि एक अप्रैल के बाद तरबूज की फसल बाजार में आनी शुरू हो जाएगी। हाईटेक नर्सरी में तरबूज के अलावा टमाटर, बैंगन, तरोई, करेला और लौकी जैसी सब्जियों के भी करीब 90 हजार पौधे तैयार किए गए हैं, जिन्हें किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाली पौध और अच्छी पैदावार मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्वारा पीएम और सीएम का सपना साकार: बांदा में बनाया अनूठा अमृत सरोवर

चुनाव प्रचार की बदली रणनीति: कुमकुम चावल का टीका लगाकर भाजपाई ले रहे आशीर्वाद

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर सियासी घमासान: 20 से अधिक नेताओं ने “ठोकी ताल”, पार्टी में बढ़ी खींचतान

मंत्री रामकेश नें दिया सिंचाई का तोहफा : पांच पंप कैनालों का होगा आधुनिकी करण

City News Uttar Pradesh

यूपी : बेटों ने बेरहमी से किया पिता का कत्ल, पहले ईंटों से कूचा…फिर कुल्हाड़ी से काट डाला …

विवाह समारोह में गये परिवार के घर लाखों की दुस्साहसिक चोरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़