City News Uttar Pradesh
आदिशक्ति दीक्षित का कांग्रेस नेतृत्व को 'पत्र': महिलाओं को 33% चुनावी टिकट देने की मांग
उत्तर प्रदेश

आदिशक्ति दीक्षित का कांग्रेस नेतृत्व को ‘पत्र’: महिलाओं को 33% चुनावी टिकट देने की मांग

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य आदिशक्ति दीक्षित ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पत्र भेजकर महत्वपूर्ण मांग उठाई है। उन्होंने लोकसभा, विधानसभा, एमएलसी, जिला पंचायत, नगर पालिका तथा ग्राम पंचायत जैसे सभी चुनावों में महिलाओं को कम से कम 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित किए जाने का आग्रह किया है।

आदिशक्ति दीक्षित का कांग्रेस नेतृत्व को 'पत्र': महिलाओं को 33% चुनावी टिकट देने की मांग

आदिशक्ति दीक्षित ने यह पत्र कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भेजकर महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों और उनकी बढ़ती भागीदारी की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। आज चुनावों में महिलाओं की भागीदारी पहले की तुलना में काफी अधिक हो चुकी है और कई स्थानों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से भी ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि राजनीतिक दल महिलाओं को नेतृत्व का अवसर दें और उन्हें चुनावी राजनीति में आगे बढ़ने का मंच प्रदान करें।

आदिशक्ति दीक्षित का कांग्रेस नेतृत्व को 'पत्र': महिलाओं को 33% चुनावी टिकट देने की मांग

उन्होंने कहा कि यदि लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकायों के चुनावों में महिलाओं को पर्याप्त टिकट दिए जाएं तो पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं का प्रतिनिधित्व मजबूत होगा। इससे न केवल महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा मिलेगी। आदिशक्ति दीक्षित ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि किसी भी सरकार को बनाने या बदलने में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं मतदान करती हैं, इसलिए राजनीतिक दलों को महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को चुनावों में अधिक अवसर दिए जाते हैं तो यह न केवल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा, बल्कि लोकतंत्र को भी मजबूत बनाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : दो ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर, पुलिस के फोन करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें तुड़वाया अनशन : किसानों की मांग मंजूर

बांदा : कांग्रेसियों ने की बैठक कहा, विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता …

City News Uttar Pradesh

ऑनलाइन बेटिंग व साइबर ठगी का ‘अंतर्राज्यीय गिरोह’ बेनकाब: सरगना समेत तीन गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

निगरानी समिति की बैठक : लापरवाही पर राज्य मंत्री और विधायक हुये खफा !

City News Uttar Pradesh

प्रेम रोग में मिली मौत : प्रेम‍िका से म‍िलने पहुंचे प्रेमी को घर वालों ने पीटा, उड़ गये प्राण पखेरू

ब्रेकिंग न्यूज़