26.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बंधुवा मजदूरी बन गई है अभिशाप, 79 मजदूर हरियाणा से मुक्त हो बांदा आये ! ….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बधुवा मजदूरी बांदा के लिए अभिशाप बन गई है! इनमें बाल मजदूर भी है। जनपद के करीब एक दर्जन गांवों और सीमावर्ती मध्य प्रदेश के 79 मजदूरों को हरियाणा के जिंद जनपद से मुक्त कराया गया है। इनमें काफी संख्या में बाल मजदूर और महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी को गृह जनपद के लिए ट्रक से रवाना किया गया है।


असंगठित मजदूर मोर्चा ने जिंद के जिला प्रशासन और शासन के अधिकारियों को दोषियों पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। साथ ही यूपी के श्रमायुक्त और बांदा के जिलाधिकारी से भी कार्रवाई की मांग की है। बांदा जनपद के पारा बिहारी, सरस्वाह, तेरा, पैगंबरपुर, मोतियारी, बाघा, नगला पुरवा, मकरी, डंगरा पुरवा और बदौसा तथा सीमावर्ती मध्य प्रदेश के ताली गांव के 79 मजदूर हरियाणा के जिंद जिला अंतर्गत सीमा खेड़ी (जुलाना) में ईंट-भट्ठे में बंधुआ मजदूर बने हुए थे। इनमें 45 बाल मजदूर हैं। ठेकेदार इन्हें सितंबर 2020 में बांदा से ट्रक पर ले गया था। वहां ईंट-भट्ठे के हवाले कर दिया। असंगठित मजदूर मोर्चा की महामंत्री वर्षा भारतीय ने बताया कि एडवांस अदा हो जाने के बाद भी ईंट भट्ठा मालिक मजदूरों को मजदूरी नहीं दे रहा था। न ही उन्हें घर आने दे रहा था।


आरोप लगाया कि मजदूरों से मारपीट व धौंस धमकी कर रहा था। लगभग सभी मजदूर अनुसूचित जाति के हैं। वर्षा भारतीय ने बताया कि कुछ मजदूर चकमा देकर भाग निकले और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलसिंगार को सूचना दी। अध्यक्ष ने वहां के प्रशासन और बड़े अफसरों से शिकायत की। उत्तर प्रदेश एड एक्शन और बंधुआ मजदूर मुक्ति मोर्चा भी मजदूरों की रिहाई में जुट गए। इन सभी मजदूरों को मुक्त कराकर उन्हें ट्रकों से पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया। उन्हें मुक्ति प्रमाणपत्र नहीं दिए। मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रमोद आजाद, महामंत्री वर्षा भारतीय आदि ने बांदा डीएम और श्रम अधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बोले: होली ‘सामाजिक सौहार्द’ और भारतीय संस्कृति की ‘जीवंत पहचान’

City News Uttar Pradesh

बांदा : उधारी मांगने पर दबंगों ने की पिटाई तो क्षुब्ध होमगार्ड के बेटे ने पुल से कूदकर दे दी जान

City News Uttar Pradesh

डीएम रीभा ने भ्रष्टाचार की पकड़ी नब्ज़: कृषि विभाग की तीनों इकाइयों पर गिरी गाज

City News Uttar Pradesh

Banda – चावल लदा ट्रक पलटने से चालक जख्मी….

City News Uttar Pradesh

गोद लिए गांवों में मतदान के प्रति जागरूक करें अधिकारी : डीएम अनुराग

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा गौशाला ‘मॉनिटरिंग से हड़कंप’: फाइलों का खेल बेनक़ाब

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़