- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह नें विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में लंबी पारी खेली। लगभग हर महत्व पूर्ण विभाग पर उन्होने अपनी प्रशासनिक दक्षता का एहसास कराते हुये निशाने पर लिया।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों की विस्तार से समीक्षा की। विद्युत विभाग की समीक्षा में अवगत कराया गया कि निवेश पोर्टल एवं झटपट पोर्टल पर कोई भी आवेदन लम्बित नहीं है। जिलाधिकारी नें अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड को निर्देशित किया कि झटपट पोर्टल का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कराया जाये।

लोक निर्माण की समीक्षा के दौरान सामने आया कि कुल 80 सड़कों का निर्माण कराया जाना है। जिसमें 71 नव सड़के एवं 9 चैड़ीकरण/मरम्मत का कार्य है। 80 सड़कों में से 63 सड़के पूर्ण हो चुकी है। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सड़कों के निर्माण कार्य मानक के अनुरूप एवं गुणवत्ता पूर्वक कराया जाये। इसी प्रकार पशु पालन विभाग की समीक्षा करते हुये मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गर्मी में गौवंशों के छाया, पानी, टीनेशेड एवं चारे की व्यवस्था ससमय कराये तथा जिन गौवंशों में ईयर टैगिंग नहीं हुयी, शीघ्र कराया जाये एवं समय-समय पर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराये जाने के निर्देश दिये ।

चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान चिकित्सकों की उपस्थिति के सम्बन्ध में जानकारी दी गई कि माह में 53 निरीक्षण किये गये थे। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि निरन्तर निरीक्षण किया जाये। हेल्थ वेलनेस सेन्टर की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में वर्ष 2018-19 में 30 के सापेक्ष 29 पूर्ण, 2019-20 में 44 के सापेक्ष 39 पूर्ण तथा वर्ष 2020-21 में 71 हेल्थ वेलनेश सेन्टर स्वीकृत हुये है। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को निर्देशित किया कि कार्य को नियत समय में पूर्ण करायें तथा कार्य मानक के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाये जाने की प्रगति धीमी पाये जाने पर न प्रगति में सुधार लानें को कहा।

पूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि प्राॅक्सी किसी भी दशा में ज्यादा न हो। इसी प्रकार की बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत आॅपरेशन कायाकल्प की प्रगति की समीक्षा की गयी, प्रगति कम पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुये प्रगति बढ़ाये तथा संयुक्त हस्ताक्षर से सूचना उपलब्घ कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा विभाग, नलकूप विभाग, पेयजल, जिला पूर्ति, काॅपरेटिव, शिक्षा विभाग, डूडा विभाग, पंचायती राज विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, पोषण मिशन एवं वन विभाग आदि विभागों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यो में शिथिलता न बरते तथा प्रगति में सुधार लाये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री हरिश्चन्द्र वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एन0डी0 शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री एस0के0बघेल, अधिशाषी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोनिवि, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, एआर काॅपरेटिव सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
