

- विनोद मिश्रा
बांदा। भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अशोक सिंह गौर (वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र, जनपद बांदा) एवं ओम नारायण त्रिपाठी (राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी युवजन सभा) ने देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

अपने संयुक्त संदेश में नेताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का वह गौरवशाली दिन है, जब देश ने अपना संविधान अंगीकार कर स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया। यह दिन हमें संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

अशोक सिंह गौर ने कहा कि भारतीय संविधान समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे मूल्यों पर आधारित है। इन्हीं मूल सिद्धांतों के कारण भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना है। उन्होंने युवाओं से संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की।

राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ने कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति के हाथों में है। शिक्षा, संघर्ष और सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलकर युवा वर्ग देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
