City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा 'कड़ाके की ठंड' में 'विकास कार्यों' का निरीक्षण: अफसरों को सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा ‘कड़ाके की ठंड’ में ‘विकास कार्यों’ का निरीक्षण: अफसरों को सख्त निर्देश

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर के विकास कार्यों को ‘गति’ देने और ‘जमीनी हकीकत’ परखने के उद्देश्य से सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी मंगलवार की सुबह ‘कड़ाके की ठंड और घने कोहरे’ के बीच अतर्रा चुंगी तिराहे पहुंचे।

विधायक प्रकाश द्वारा 'कड़ाके की ठंड' में 'विकास कार्यों' का निरीक्षण: अफसरों को सख्त निर्देश

यहां उन्होंने चल रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और उपयोगिता का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू भी उनके साथ मौजूद रहे।

विधायक प्रकाश द्वारा 'कड़ाके की ठंड' में 'विकास कार्यों' का निरीक्षण: अफसरों को सख्त निर्देश

सुबह-सुबह विधायक प्रकाश द्विवेदी के निरीक्षण की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हलचल ‘तेज’ हो गई और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने सड़क, यातायात, अतिक्रमण और अन्य नागरिक समस्याओं को लेकर विधायक से सीधे संवाद किया। सदर विधायक ने न केवल लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, बल्कि उनके सुझाव भी लिए।

विधायक प्रकाश द्वारा 'कड़ाके की ठंड' में 'विकास कार्यों' का निरीक्षण: अफसरों को सख्त निर्देश

विधायक प्रकाश ने कहा कि अतर्रा चुंगी तिराहा शहर का एक प्रमुख और अत्यधिक व्यस्त मार्ग है, जहां आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य से यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। यह कार्य केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य शहर को सुरक्षित, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है।

विधायक प्रकाश द्वारा 'कड़ाके की ठंड' में 'विकास कार्यों' का निरीक्षण: अफसरों को सख्त निर्देश

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि शहर के हर ‘प्रमुख चौराहे और तिराहे’ को यातायात के अनुरूप विकसित किया जाए, ताकि आमजन को ‘सुगम आवागमन’ की सुविधा मिल सके और दुर्घटनाओं पर ‘अंकुश’ लगे।

विधायक प्रकाश द्वारा 'कड़ाके की ठंड' में 'विकास कार्यों' का निरीक्षण: अफसरों को सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण करें।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया : बरियारपुर में बनेगी बिजली, सिंचाई होगी लबालब !

City News Uttar Pradesh

Banda : निर्माणाधीन पुलिया बनी मौत का सबब, एक की मौत …

हैवान पति का पत्नी के साथ अमानवीय कृत्य: बेरहमी से मारपीट कर जमीन पर पटका, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का आदेश: पचास साल पुराने पुलों का होगा निरीक्षण, असुरक्षित पुल तत्काल होंगे बंद

योगी कैबिनेट ने तबादला नीति 2022 को दी मंजूरी : 30 जून तक हो सकेंगे राज्य सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों के ट्रांसफर

बांदा में ‘मौत’ का ‘जहरीला कुआं’: झटक रहा जान, दो किसानों की मौत

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़