27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनंद सिंह निभा रहे हैं रोल “आराम हराम” है ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह पंचायत चुनावों को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए अति सक्रिय कुशलता की प्रशासनिक भूमिका में है। इसी क्रम में वह रविवार को “आराम-हराम” है की भूमिका में रहे। कई ब्लॉकों में भ्रमण कर मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम और निर्वाचन सामग्री वितरण आदि स्थलों का निरीक्षण किया।

इसी क्रम में बबेरू में जीजीआईसी में 61 ग्राम पंचायतों, 100 बीडीसी और 5 डीडीसी पदों का मतदान होना है। डीएम ने पार्किंग व्यवस्था पर असंतोष जताया। एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिए कि उपयुक्त स्थल का चयन करें। मतगणना और स्ट्रांग रूम के लिए जेपी शर्मा इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। कमासिन में पंडित केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय का निरीक्षण किया। यहां 55 ग्राम पंचायतों, 86 बीडीसी और 3 डीडीसी पदों पर चुनाव होना है। महाविद्यालय में स्ट्रांग रूम, मतगणना हाल तथा परिसर आदि का निरीक्षण किया। बिसंडा स्थित पंडित कृष्णदत्त शुक्ला महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया।


यहां 49 ग्राम पंचायतों, 92 बीडीसी और 4 डीडीसी पदों के लिए मतदान होना है। डीएम ने परिसर में पोलिंग पार्टियों को सामग्री वितरण के लिए टेंट लगाने के निर्देश दिए। वाहन पार्किंग, सीसी कैमरे, पेयजल आदि का जायजा लिया। तिंदवारी के जसईंपुर में स्थित शिव दर्शन महाविद्यालय में भी डीएम पहुंचे। यहां 56 ग्राम पंचायतों, 88 बीडीसी और तीन डीडीसी के लिए चुनाव होना है। महाविद्यालय के हाल इत्यादि देखे। मतगणना स्थल के बारे में भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम, बीडीओ इत्यादि उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती ने सुनीं समस्याएं: नेत्र शिविर को बताया पुनीत कार्य

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति हंटर वाली के रोल सी दिखी: लापरवाही पर नोटिस, निलंबन एवं वेतन रोका

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी की आशा : घर-घर पानी की पूरी होगी अभिलाषा ! …

City News Uttar Pradesh

सपा मुखिया अखिलेश के ‘रडार’ पर बांदा: बदलेगा जिलाध्यक्ष ? दावेदारों में मची होड़

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग पर आयोग का शिकंजा : परिवादी को मिला 36906 का चेक …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश को आया गुस्सा : बिजली विभाग में हड़कंप …

ब्रेकिंग न्यूज़