City News Uttar Pradesh
नर्सिंग की छात्रा को पति ने डंडे से पीट- पीटकर उतारा मौत के घाट, घटना के बाद से आरोपी पति हुआ फरार
उत्तर प्रदेश

बलिया  : पिता ने दो पुत्रों के साथ मिलकर लाठी डंडे से पीटकर, बड़े बेटे को उतारा मौत के घाट … 

 

बलिया : बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरूपुर गांव में शनिवार की रात एक पिता ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर बड़े बेटे को लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पति की मौत से बेसुध पत्नी ने अपने ससुर तथा दो देवरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

संवरूपुर  गांव निवासी लालभुखन राम के तीन पुत्र संतोष राम, गोविंद राम व अशोक राम हैं। इनमें बड़ा पुत्र संतोष राम (38) अपने माता-पिता व भाइयों से अलग रहता था। शनिवार की रात लालभुखन और संतोष में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें लालभुखन के पक्ष से उसके पुत्र गोविंद व अशोक भी संतोष पर डंडा चलाने लगे।

संतोष के सिर पर लाठी से गंभीर चोट लगने के कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पिता और भाई उसे वहीं तड़पता छोड़ फरार हो गए। घायल की पत्नी पार्वती देवी पति संतोष को गोद में लेकर बिलखने लगी। इस बीच पुत्री कंचन की सूचना पर रसड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

घायल अवस्था में पुलिस ने संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी ने ससुर व दो देवरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अध्यक्ष सुनील के खिलाफ ‘आर-पार की जंग’: सत्ता के गढ़ में भूचाल, अनशन जारी

City News Uttar Pradesh

चुनाव आयोग की कार्रवाई : गोंडा के जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही को हटाया, उज्ज्वल कुमार नए डीएम नियुक्त, सपा ने की थी शिकायत

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में चलेंगी प्राइवेट बसें : हर जिले में बनेंगे इसके बस अड्डे

एमएलएसी चुनाव : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद से विपक्ष हो रहा पस्त, जीत के प्रति आश्वस्त

City News Uttar Pradesh

Banda- कृषि विवि में होगा उत्तर क्षेत्रीय किसान मेले का आयोजन : कुलपति

City News Uttar Pradesh

यूपी : प्रेमिका से मुलाकात करने आए प्रेमी को पीट-पीट कर किया मरणासन्न, गंभीर हालत में झांसी किया गया रेफर …

ब्रेकिंग न्यूज़