City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : प्रेमिका से मुलाकात करने आए प्रेमी को पीट-पीट कर किया मरणासन्न, गंभीर हालत में झांसी किया गया रेफर …

 

उरई । रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऊमरी में एक प्रेमिका से मुलाकात करने के लिए आना प्रेमी काे महंगा पड़ गया। गुरुवार को युवक जब अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा तो तीन लोगों ने उसे पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान पड़े युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


ये है पूरा मामला : उरई के मोहल्ला बघौरा निवासी 24 वर्षीय बंटी गुरुवार की दोपहर ग्राम ऊमरी में प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। वहां मिलन केंद्र के पास दो युवकों ने उसे घेर लिया और फिर उसे जमकर पीटा। युवक के सिर पर प्रहार करने के कारण का खून बहने लगा। घटनाक्रम के चलते वहां अफरातफरी मच गई। इस बीच किसी स्थानीय व्यक्ति ने 112 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लहूलुहान पड़े बंटी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मारपीट को लेकर चंदन व उसके भाई जानू दोहरे को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि एक लड़की को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उधर घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।


रामपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर सभी बिंदुओं पर छानबीन की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड की होगी “बल्ले -बल्ले” : अरहर दाल विश्व को कर देगी “स्वस्थ एवं मस्त” !

City News Uttar Pradesh

बेसिक शिक्षकों के लिये बुरी खबर: चेहरा दिखाकर लगेगी डिजिटल हाजिरी

नूतन बाल समाज नें मंत्री निषाद और विधायक प्रकाश को बनाया सम्मानित सरंक्षक

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव बोले, जनता की खुशहाली से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार की कोर्ट से फरियाद : साबित कहावत “मनुषबली नहीं होत है, समय होत बलवान” …

होलिका दाह संस्कार 142 स्थानों पर बिखेरेंगी ज्वाला, फिर बरसेगा रंग

ब्रेकिंग न्यूज़