27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : केंचुआ से मित्रता बढ़ाओ, और मालामाल हो जाओ ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । केंचुआ से मित्रता बढ़ाये और मालामाल हो जाये। वह कैसे पूरी खबर को पढ़कर समझें। दरसल बुंदेलखंड में मूंगफली उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि विश्वविद्यालय द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के मूंगफली अनुसंधान निदेशालय द्वारा वित पोषित परियोजना मूंगफली की तकनीकी आधारित जानकारी दी गई।

कुलपति ने किसानों को केंचुआ खाद अपनाकर जैविक खेती करने पर जोर दिया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. वीके सिंह ने कुलपति का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जिले के 52 लाभार्थी किसानों ने प्रतिभाग किया। कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती के महत्व के साथ ही मूंगफली की खेती में केंचुआ खाद के महत्व को विस्तार से बताया।

कुलपति ने लाभार्थी किसानों को प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र के साथ ही वर्मी बेड, केंचुआ खाद बनाने के लिये केंचुए भी वितरित किये। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर बीते दिवस वर्मी बेड के प्रयोग, केंचुआ खाद उत्पादन की विधि, तकनीक एवं प्रयोग पर डॉ. देव कुमार, डॉ. अरविद कुमार गुप्ता ने प्रशिक्षण दिया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राज्यस्तरीय ताइक्वांडो हेतु चित्रकूट मण्डल से दो छात्राओं का चयन

City News Uttar Pradesh

योगी का हंटर : मुफ्त का चंदन घिसने वालों द्वारा भयवश राशन कार्डों का समर्पण !

गौवंश संरक्षण की मंडलीय बैठक : निपट गई मुस्कराते और खिलखिलाते !

City News Uttar Pradesh

Banda : दीक्षांत समारोह में बच्चों को मिले ग्रेजुएशन सार्टिफिकेट …

बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ ने भरी हुंकार : प्रदर्शन कर बुलंद की किसान ऋण माफी की मांग

बांदा के गावों में ‘अनोखी पहल’ : 4 करोड़ 60 लाख खुलेंगी ‘डिजिटल लाइब्रेरी’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़