30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का नंगा नाच ! जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ‘बोरिंग’ घोटाला पर सख्त !
उत्तर प्रदेश

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का नंगा नाच ! जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ‘बोरिंग’ घोटाला पर सख्त !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले का लघु सिंचाई विभाग भ्रष्टाचार के हमाम में नंगा हो ताता थैया कर रहा है ? मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत करोड़ों रुपये के नलकूप बोरिंग कार्यों में फर्जी बिल, मनमानी भुगतान और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाए जाने के सनसनीखेज मामले निरंतर उजागर हो रहें है !

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का नंगा नाच ! जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ‘बोरिंग’ घोटाला पर सख्त !

शिकायतें सीधे प्रमुख सचिव सिंचाई और मुख्यमंत्री तक भी पहुंच चुकी है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप है। सूत्रों के मुताबिक, जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद स्वयं मामले की गंभीरता से जांच कराने के मूड में हैं। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत किसानों को नलकूप बोरिंग सुविधा देने के नाम पर, विभागीय अधिकारियों और चहेते ठेकेदारों ने मिलकर फर्जी वाउचर और बिल बनाकर करोड़ों की हेराफेरी की है।

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का नंगा नाच ! जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ‘बोरिंग’ घोटाला पर सख्त !

एक ही बोरिंग पर कई फर्मों के बिलों से भुगतान के आरोप हैं ! लाभार्थी किसानों को भुगतान विवरण तक नहीं बताया गया। सूत्रों की मानें तो विभागीय स्टाफ ने अपनी मनमर्जी से फर्मों को एडवांस पेमेंट भी जारी किये हैं ! यदि लाभार्थी किसानों की उपस्थिति में वाउचरों और रेट लिस्ट की जांच कराई जाए, तो करोड़ों का घोटाला उजागर हो सकता है ! सूत्रों का कहना है कि यह पूरा खेल अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से चलता है। कई बार एक ही सप्लायर से फर्जी रसीदें जारी कराई गईं, और भुगतान का हिसाब भी आंतरिक स्तर पर गढ़ा गया। योजना की पारदर्शिता पर यह एक गंभीर प्रश्नचिह्न है ?

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का नंगा नाच ! जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ‘बोरिंग’ घोटाला पर सख्त !

घोटाले की शिकायत सामने आने के बाद जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद सख्त रुख में हैं। माना जा रहा है कि वे जल्द ही विभागीय जांच के आदेश जारी करेंगे और इसमें छोटे से लेकर बड़े अधिकारी तक का फंसना निश्चित है ! एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना किसानों के हित में थी, लेकिन इसमें भ्रष्टाचारियों ने इसे ‘कमाई का जरिया’ बना लिया ! यह मामला न केवल विभागीय लापरवाही का उदाहरण है, बल्कि जनता के पैसे के साथ खुला खिलवाड़ भी है। पिछले तीन वर्षों सें लेकर अब तक की जांच ईमानदारी सें हो जाये तो यह बांदा जिले में अब तक का सबसे बड़ा लघु सिंचाई घोटाला बन सकता है ?

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता: महिमा और छोटू का जलवा, दौड़ में बनें हीरो

City News Uttar Pradesh

साइट पर ‘बासू रेड’: अंकित ने पार्क में मारा छापा, ठेकेदार की ‘धड़कन तेज, छूटा पसीना

City News Uttar Pradesh Desk

पालिका के “मोहन” कर बैठे नादानी ? कुर्सी फिलहाल “दिल्ली दूर की तरह दूर” !

City News Uttar Pradesh

चोरी का खुलासा न होने पर किन्नरों का थाने में हंगामा: पुलिस पर मिली भगत का लगाया आरोप

खौफनाक कांड: सिपाही द्वारा ‘कुल्हाड़ी’ से ‘मासूम बेटी’ की हत्या, पत्नी गंभीर, आरोपी लापता

City News Uttar Pradesh

Banda : पत्नी से नाराज होकर, युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की खुदकशी …

ब्रेकिंग न्यूज़