28.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्विवेदी का पैदल भ्रमण: बुज़ुर्गों से संवाद कर विकास योजनाओं की समीक्षा
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्विवेदी का पैदल भ्रमण: बुज़ुर्गों से संवाद कर विकास योजनाओं की समीक्षा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने गुरुवार सुबह अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चटसरा में पैदल भ्रमण कर जनता से मुलाक़ात की। यह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि विधायक की ओर से सीधे जनता के बीच पहुँचने और उनकी नब्ज टटोलने का प्रयास था।

विधायक प्रकाश द्विवेदी का पैदल भ्रमण: बुज़ुर्गों से संवाद कर विकास योजनाओं की समीक्षा

उन्होंने गाँव में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साफ शब्दों में कहा “मेरा एकमात्र संकल्प जनसेवा और क्षेत्र का समग्र विकास है।” गाँव के वरिष्ठजनों और बड़े बुजुर्गों से विधायक ने आमने-सामने बैठकर बात की।

विधायक प्रकाश द्विवेदी का पैदल भ्रमण: बुज़ुर्गों से संवाद कर विकास योजनाओं की समीक्षा

ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी समस्याएँ खुलकर सामने रखीं। विधायक ने ध्यानपूर्वक उनकी बातें सुनीं और आश्वासन दिया कि कोई भी समस्या अनसुनी नहीं रहेगी।

विधायक प्रकाश द्विवेदी का पैदल भ्रमण: बुज़ुर्गों से संवाद कर विकास योजनाओं की समीक्षा

विधायक दिवेदी ने गाँव में चल रहे सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था और अन्य विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक प्रकाश द्विवेदी का पैदल भ्रमण: बुज़ुर्गों से संवाद कर विकास योजनाओं की समीक्षा

कहा कि गुणवत्ता के साथ समयबद्धता पर भी पूरा ध्यान देना होगा। भ्रमण के दौरान ग्राम प्रधान बछेही जगतराम, ग्राम प्रधान बहेरी अमर सिंह, गोविंद द्विवेदी, राममूरत द्विवेदी, देवकुमार प्रजापति, अनिल गर्ग, अनिल द्विवेदी, ओम प्रकाश, राजनारायण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में वायरल फीवर की आई सुनामी, अस्पताल में छाई मनमानी ! …

City News Uttar Pradesh

आयुक्त बालकृष्ण ने प्रशासनिक कार्यों का किया निरीक्षण: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम राजस्व वसूली के लिये सख्त, ढिलाई पर होगी कार्यवाई ! …

रोड पर डामरीकरण में धांधली : महोल्ले में रोष, जांच पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

कड़ाके की ठंड ने बांदा को ‘जकड़ा’ : गलन से जनजीवन ठप, लोग घरों में हुए कैद

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें भाजपा में भरा उमंग: बोले “न हिम्मत हारना न राम को भुलाना”

ब्रेकिंग न्यूज़