City News Uttar Pradesh
कांग्रेस का स्वास्थ सेवाओं की 'बदहाली' पर हुंकार एवं ज्ञापन: अस्पताल बने कसाई बाड़ा
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस का स्वास्थ सेवाओं की ‘बदहाली’ पर हुंकार एवं ज्ञापन: अस्पताल बने कसाई बाड़ा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। आज़ादी के 78 साल बीतने के बाद भी बांदा की स्वास्थ्य व्यवस्था मरीजों के लिए ‘मौत का जाल’ बनी हुई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बुधवार को इस जर्जर स्वास्थ्य तंत्र के खिलाफ हुंकार भरते हुए ज़ोरदार प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

कांग्रेस का स्वास्थ सेवाओं की 'बदहाली' पर हुंकार एवं ज्ञापन: अस्पताल बने कसाई बाड़ा

ज्ञापन में जिलाध्यक्ष दीक्षित ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल और रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज आज भी हृदय रोग और न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर से वंचित हैं। नतीजतन, सैकड़ों मरीज इलाज के लिए कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज की धूल फांकने को मजबूर हैं। गरीब तबके का रोगी महंगा सफर और इलाज का खर्च नहीं उठा पाता, और कई लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ चुके हैं।

कांग्रेस का स्वास्थ सेवाओं की 'बदहाली' पर हुंकार एवं ज्ञापन: अस्पताल बने कसाई बाड़ा

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में मरीजों को स्थानीय इलाज और जांच सुविधा देने के बजाय बाहर से महंगी दवाएं और टेस्ट लिखना आम बात हो गई है। यह गरीब मरीज के साथ सीधा अत्याचार है। ज्ञापन में मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्सों के रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग भी रखी गई। दीक्षित ने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या और जटिल बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त स्टाफ, आधुनिक मशीनें और विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए बिना स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरने वाली नहीं है।

कांग्रेस का स्वास्थ सेवाओं की 'बदहाली' पर हुंकार एवं ज्ञापन: अस्पताल बने कसाई बाड़ा

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रभारी संगठन संकटा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. संजय द्विवेदी दनादन, बल्देव वर्मा, मो. इदरीश, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश का ‘युद्धस्तरीय’ एक्शन: क्षतिग्रस्त ‘रपटे’ की 24 घंटे में ‘मरम्मत’ के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश विकास की “नब्ज” परखने “गांव-गांव” पहुंचे : लगाया जनता दरबार, हुआ समाधान

अपराधियों को सख्त हिदायत, गड़बड़ हुई तो होगी कार्रवाई: एसपी अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष नें गांवों में सुनी समस्या : निस्तारण के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

रिश्तों की मर्यादा हुई शर्मसार : दुष्कर्म की शिकार नाबालिग किशोरी ने बेटे को दिया जन्म, रिश्ते के फूफा ने बनाया था हवस का शिकार

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू नें बताया: पालिका को चार करोड़ की विशेष राशि मंजूर, बदलेगी तस्वीर

ब्रेकिंग न्यूज़