City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बांदा में खान निदेशक का औचक निरीक्षण, कई खदान संचालकों पर कसा शिकंजा, हेकड़ी गुम ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बाँदा। डीएम आनन्द सिंह की रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री योगी के निर्देश से बीते चार दिन से मौरम खदान में अवैध खनन की जांच कर रही टीम ने आज खान निदेशक रौशन जैकब की अगुआई में अबतक की सबसे बड़ी कार्यवाही की है। जांच टीम के साथ खान निदेशक ने समीक्षा बैठक भी की।उन्होंने हमे बताया कि जांच टीम ने बाँदा की कनवारा खंड 4 मेसर्स जय माँ काली टायर्स सहित बेंदा जौहरपुर में खण्ड 4,5,6,लुकतरा मार्ग पर संचालित पथरी खदान का स्थलीय निरीक्षण किया है। जांच के दौरान स्वीकृत क्षेत्र से बाहर अवैध खनन पाए जाने के चलते खदान संचालकों के विरुद्ध भारतीय दंड सहिंता 379 एवं लोक संपति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 व 5 के तहत वाद पंजीकृत करके उक्त मौरम खदान फर्मों को काली सूची में डालने तथा अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसके अतिरिक्त जांच टीम ने क्षेत्र पैलानी,नरैनी,अतर्रा आदि खनन स्थलों का दौरा निरीक्षण किया है।

जनपद में ओवरलोडिंग व अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही के आदेश प्रशासन को खान निदेशक ने दिए है। बतलाते चले गुरुवार को लखनऊ से आई खान निदेशक रौशन जैकब ने खुद जांच का मोर्चा संभाला। मौरम खदान पथरी व बेंदा जौहरपुर में चल रही खदान का निरीक्षण किया । बड़ी बात यह है कि जनपद में बेतरतीब चल रहे अवैध खनन,ओवरलोड को लेकर बीते 10 मार्च को डीएम आनन्द सिंह ने सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश की खबरों औए उपलब्ध दस्तावेजों को आधार बनाकर मुख्यमंत्री योगी को स्थिति से अवगत कराया था। समीक्षा बैठक में अधिकारियों को बाँदा के अवैध खनन,ओवरलोड पर सीएम ने कटघरे में खड़ा किया था।

उल्लेखनीय यह है सीएम के जाते ही अगले दिन तीन सदस्यीय जांच टीम में शामिल प्रयागराज के वरिष्ठ अधिकारी नवीन दास,झांसी खनिज अधिकारी डीपी यादव,अंजली सिंह ने डेरा डाल दिया था। वहीं चौथे दिवस खुद खान निदेशक ने बाँदा आकर खनन क्षेत्रों को देखा और बड़ी कार्यवाही को मुकम्मल किया है। काली सूची में डाली गई उक्त माइनिंग कम्पनी से जुर्माने की धनराशि वसूल करने के भी आदेश दिए है। उधर पैलानी के ग्राम सांडी खंड 4 में राजा कांस्ट्रक्शन के विरुद्ध धरना दूसरे दिन भी यथावत चल रहा है। देखना यह है इस बदनाम खदान के विरुद्घ उचित कार्यवाही कबतक होती है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हथौड़ा मदरसा का ‘मौलाना नजीब’ बना भूमाफिया ? मुर्दा से कराई रजिस्ट्री, छह पर केश दर्ज

City News Uttar Pradesh Desk

प्रतिनिधि अंकित ने ‘जल युद्ध’ का फूंका बिगुल: नवाब टैंक से ‘शुरू’ हुआ अभियान !

अंकित गुप्ता ने विकास की रखी रूप रेखा: डीएम ने सराहा, कार्यो को प्रभावी बनाने के निर्देश

City News Uttar Pradesh

मचा कोहराम : ‘अलाव’ ताप रहीं ननद-भाभी को ट्रैक्टर ने रौंदा, दोनों की ‘मौत’

City News Uttar Pradesh

नकली बीड़ी बनाने वाले कारोबारियों पर पुलिस की गिरी गाज, आठ लोगों को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

सड़क दुर्घटनाओं पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जताई चिंता, बस बॉडी के निर्माण के लिए मानकों को दी मंजूरी

ब्रेकिंग न्यूज़