City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश की बाढ़ त्रासदी पर पर पैनी नज़र: खुद संभाला मोर्चा,अफसरों को सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश की बाढ़ त्रासदी पर पर पैनी नज़र: खुद संभाला मोर्चा,अफसरों को सख्त निर्देश

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के कई गावों में बाढ़ का मंजर है। तिन्दवारी विधानसभा क्षेत्र के तारा, चिल्ला और खजुरी गांवों में जब पानी ने जिंदगी को घेर लिया, तो जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद खुद नाव पर सवार होकर पीड़ितों के बीच पहुंचे।

मंत्री रामकेश की बाढ़ त्रासदी पर पर पैनी नज़र: खुद संभाला मोर्चा,अफसरों को सख्त निर्देश

इस दौरान मंत्री रामकेश निषाद ने गांवों का पैदल और नौका के ज़रिये मुआयना किया और पीड़ितों की आंखों में झांक कर उनका दर्द सुना। उनके दौरे ने न सिर्फ अफसरों को अलर्ट किया, बल्कि पीड़ितों के दिलों में उम्मीद की लौ भी जगाई। बाढ़ पीड़ितों से संवाद करते हुए मंत्री ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम हर आपदा में जनता के साथ खड़े हैं। यह राजनीति नहीं,जनसेवा है।”

मंत्री रामकेश की बाढ़ त्रासदी पर पर पैनी नज़र: खुद संभाला मोर्चा,अफसरों को सख्त निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री तेज़ी से बांटी जाए। मेडिकल टीमों को चौबीसों घंटे तैनात किया जाए व किसानों के नुकसान का आकलन कर फौरन मुआवज़ा दिलाया जाए और नाव, टॉर्च, चारा और राशन की अविलंब व्यवस्था हो।

मंत्री रामकेश की बाढ़ त्रासदी पर पर पैनी नज़र: खुद संभाला मोर्चा,अफसरों को सख्त निर्देश

खजुरी गांव की नहर के टूटने से पानी ने खेतों को तबाह कर दिया है। कई ग्रामीणों ने मंत्री से कहा कि अभी तक न कोई राजस्व कर्मी आया,न ही तहसील से कोई पूछने वाला। मंत्री रामकेश निषाद ने वहीं से डीएम से फोन पर वार्ता की।चिल्ला गांव के किसान रामसिंह निषाद ने बताया कि “धान की नर्सरी बह गई है, मवेशियों को खिलाने तक को कुछ नहीं।” मंत्री ने कहा कि इस नुकसान का आंकलन करवाकर हर किसान को सरकार राहत देगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा सदर विधान सभा का माहौल : भर दी “हुंकार”, “जय प्रकाश-तय प्रकाश” !

Banda : पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, घर में घुसकर मारपीट में वृद्ध की हुई थी मौत …

शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी: अब क्रिसमस और नव वर्ष पर मिलेगा अधिक समय

City News Uttar Pradesh

रोडवेज डिपो में ‘डीजल चोरी’ का बड़ा खेल: 14 हजार लीटर गायब, तीन कर्मचारी निलंबित

City News Uttar Pradesh Desk

जीएसटी राहत की निकल गई हवा: महंगाई जस की तस, दुकानों पर पुराने रेट जारी, जनता में गुस्सा

City News Uttar Pradesh

गांवों में खाकी का भ्रमण जारी, अपराधियों को दे रही अल्टीमेटम, जिले की सीमाओं में निरंतर चल रही वाहनों की चेकिंग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़