City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : निर्माणाधीन पुलिया बनी मौत का सबब, एक की मौत …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में निर्माणाधीन पुलिया के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर बाइक चालक की मौत हो गई। परिजनों ने दुर्घटना के लिए पुलिया निर्माण करा रहे ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है। रोष जताया कि कोई संकेत आदि के बोर्ड नहीं लगाए गए।
बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां गांव निवासी बुद्धविलास (22) पुत्र अवधेश शनिवार को शाम बाइक पर अकेले पपरेंदा से माटा गांव आ रहा था।


तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगहनी गांव के पास सड़क में जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में गिर गया। चालक देर तक घटनास्थल में पड़ा तड़पता रहा। रविवार को सुबह पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुबह घरवालों को घटना की जानकारी हुई।


मृतक के बहनोई रामेश्वर ने बताया कि बुद्धविलास ट्रक में खलासी था। ट्रक चालक को छोड़ने पपरेंदा गांव गया था। तीन भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। पिता खेतीबाड़ी करते हैं। रोष जताया कि मिहगहनी गांव के पास बन रही पुलिया के आसपास हादसा रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए। न संकेतक/चेतावनी बोर्ड लगाए गए और न ही रेडियम पट्टी लगाई गई। मृतक हेलमेट लगाए था।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य महकमा हुआ चैकन्ना: मच्छरों का लार्वा मिलने पर 24 गृहस्वामियों को नोटिस

City News Uttar Pradesh

बांदा : रहस्यमयी तरीके से फाइनेंस कंपनी कर्मी की जलकर मौत, केरोसिन की गंध आने पर कमरे में किया था प्रवेश …

City News Uttar Pradesh

सांसद वरुण गांधी योगी सरकार के मंत्री पर जमकर बरसे, भाजपा पर लगाया भ्रष्ट नेताओं का संरक्षण देने का आरोप

City News Uttar Pradesh

किसानों को नहीं मिल रही है बुवाई के लिये खाद :मचा हुआ है हाहाकार

City News Uttar Pradesh

टीचर सोसायटी चार करोड़ के घाटे से रही जूझ : दिन बहुरने की जगी उम्मीद

City News Uttar Pradesh

यमराज का ‘खंभा’: जिंदगियों पर मंडरा रहा मौत का साया, विभाग की चुप्पी से उल्टी गिनती शुरू

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़