30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
होली के दो दिवसीय "रंगोत्सव" में सराबोर हो गये लोग : जमकर बरसा रंग
उत्तर प्रदेश

होली के दो दिवसीय “रंगोत्सव” में सराबोर हो गये लोग : जमकर बरसा रंग

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। होलिका दहन के बाद दो दिवसीय परंपरागत रंग पर्व शुक्रवार और शनिवार को जमकर मनाया गया। दूसरे दिन शनिवार को होली की धूम रही। तमाम लोगों ने इसी दिन होली मनाई। जगह-जगह रंग और अबीर-गुलाल की बौछार हुई। चेहरे पोतकर रंगों से नहला देने की होड़ रही। शहर, कस्बों और गांवों में रंगों का यह पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उधर, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी शनिवार को खूब होली खेली।

होली के दो दिवसीय "रंगोत्सव" में सराबोर हो गये लोग : जमकर बरसा रंग

होली जलने के बाद शुक्रवार और शनिवार को पूरे दिन होली की धूम रही। जगह-जगह होलियारों की हुड़दंग और हो-हल्ला चलता रहा। शुक्रवार को सुबह एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर नाचने-थिरकने का सिलसिला शुरू हो गया, वह दूसरे दिन भी देर शाम तक चला। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर अबीर और गुलाल के साथ होली की बधाई दी। महिलाएं और बच्चे रंगों में लिपे-पुते रहे। बलखंडी नाका, महेश्वरी देवी, खिन्नी नाका में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में होरियारों ने ताकत झोंक दी।

होली के दो दिवसीय "रंगोत्सव" में सराबोर हो गये लोग : जमकर बरसा रंग

उन्हें रोकने के लिए अन्य होलियारे रंगीन पानी की बौछारें करते रहे। शहर के बलखंडी नाका, पद्माकर चौराहा, कटरा, किरन कालेज चौराहा, अमर टाकीज तिराहा, खिन्नीनाका, छोटी बाजार, झंडा चौराहा, स्वराज कालोनी, अशोक लाट, सिविल लाइन, इंदिरा नगर, आवास विकास, अलीगंज, जिला परिषद चौराहा होली गीत और डीजे की धमक से गूंजते रहे। रंगों से सराबोर युवाओं की टोलियां नाचतीं-थिरकती रहीं। उधर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दूसरे दिन होली का लुत्फ लिया। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। होली जश्न का आलम यह रहा कि अधिकारी और कर्मी का भेद नजर नहीं आया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शर्मनाक हरकत : बांदा में बेटी ने पिता पर लगाया छेड़खानी का आरोप …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !

City News Uttar Pradesh

UP Weather : उत्‍तर प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, बारिश-शीतलहर को लेकर अपडेट

City News Uttar Pradesh

आईएएफएम के अध्यक्ष बने मुकेश यादव, डाक्टरों ने किया सम्मानित

डीएम जे.रीभा की फटकार : आंगनबाड़ी सुपरवाईजर हो जायें होशियार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बन चुका ‘विकास का योद्धा’: फिर दी ‘करोड़ों’ की ‘सड़क परियोजना’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़