City News Uttar Pradesh
एंग्री डीएम जे. रीभा का 'डंडा' पड़ा भारी: बिना हेलमेट 'डबल' जुर्माना, 'ओवरलोड' सीधे जब्ती !
उत्तर प्रदेश

एंग्री डीएम जे. रीभा का ‘डंडा’ पड़ा भारी: बिना हेलमेट ‘डबल’ जुर्माना, ‘ओवरलोड’ सीधे जब्ती !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अगर आप हेलमेट के बिना बाइक चला रहे हैं या ओवरलोड ट्रक से सड़क को तहस-नहस कर रहे हैं तो अब सावधान हो जाइए ! क्योंकि बांदा की डीएम जे. रीभा अब ‘एंग्री मैन’ नहीं, ‘एंग्री डीएम’ के रूप में फील्ड में उतर आई हैं। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने जमकर फटकार लगाई और बेधड़क फैसले सुनाए।

एंग्री डीएम जे. रीभा का 'डंडा' पड़ा भारी: बिना हेलमेट 'डबल' जुर्माना, 'ओवरलोड' सीधे जब्ती !

डीएम रीभा ने सबसे पहले सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी कर्मचारी यदि बिना हेलमेट पाए जाएं तो उनसे डबल चालान वसूला जाए। यही नहीं, बांदा-बहराइच मार्ग और पेपरेंदा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ओवरलोड वाहनों को तुरंत हटाने और इनके संचालन पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। ई-रिक्शा से उत्पन्न हो रहे जाम पर डीएम ने नाराज़गी जताई। कहा कि सभी ई-रिक्शा की नंबरिंग कराई जाए, रजिस्ट्रेशन की जांच और एकल मार्ग प्रणाली को सख्ती से लागू किया जाए।

एंग्री डीएम जे. रीभा का 'डंडा' पड़ा भारी: बिना हेलमेट 'डबल' जुर्माना, 'ओवरलोड' सीधे जब्ती !

डीएम ने कहा कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी संकेतक, डिवाइडर और ज़रूरी सड़क सुरक्षा उपाय तत्काल लगाए। रायबरेली-बांदा हाईवे पर दो किलोमीटर की अधूरी मरम्मत को तुरंत पूरा कराने एवं तिंदवारी रोड से अवैध अतिक्रमण हटाने का सख्त निर्देश भी जारी किया। बाबूलाल चौराहे पर नए डिवाइडर निर्माण की मंजूरी भी दी गई, ताकि ट्रैफिक और हादसे दोनों पर काबू पाया जा सके।

एंग्री डीएम जे. रीभा का 'डंडा' पड़ा भारी: बिना हेलमेट 'डबल' जुर्माना, 'ओवरलोड' सीधे जब्ती !

डीएम ने लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई की संयुक्त कमेटी बनाकर सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की विशेष रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, आरटीओ शंकर सिंह, एडीएम नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार और जिला सूचना अधिकारी राम जी दुबे समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने से मौत : भांजे ने हत्या का लगाया आरोप, चिता से पुलिस ने उठवाया शव

उपभोक्ता संरक्षण आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत पुरुष्कृत …

City News Uttar Pradesh

यातायात व्यवस्था पर पुलिस सतर्क : 476 वाहनों का चालान, 11 लाख 24 हजार का हुआ जुर्माना

विधायकों नें बनाई रणनीति: सदन से सड़क तक गूंजेगी बुंदेलखंड राज्य की मांग

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फैसला : चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर एक लाख की छूट, पांच वर्ष तक माफ रहेगा रोड टैक्स

City News Uttar Pradesh

Banda- अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने तहसीलदार से लगाई गोहार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़