24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
आनंदम सिटी घोटाला: प्लॉट के सपने दिखा 25 करोड़ की हैरत अंगेज ठगी ?
उत्तर प्रदेश

आनंदम् सिटी घोटाला: प्लॉट के सपने दिखा 25 करोड़ की हैरत अंगेज ठगी ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में रियल एस्टेट की ‘आड़’ में ‘संगठित लूट का खेल’ चल रहा है ! बांदा शहर की धरती पर ‘भरोसे का सौदा’ हुआ और ‘सौदे में ही धोखा’ हो गया ! जिस ‘आनंदम सिटी’ को लोगों ने अपने ‘सपनों के आशियाने’ के रूप में चुना था, वही अब “धोखाधड़ी का दूसरा नाम” बन गई है !

आनंदम सिटी घोटाला: प्लॉट के सपने दिखा 25 करोड़ की हैरत अंगेज ठगी ?

बिजलीखेड़ा क्षेत्र में “ग्लोबस ग्रुप की ओर से प्रस्तावित” इस योजना ने “बांदा की जनता से करीब 25 करोड़ रुपये हड़प” लिए, और “बदले में दिया सिर्फ झूठ, वादे और इंतज़ार” ! करीब 15 साल पहले “श्री जी नगर” नाम से शुरू हुई यह परियोजना अब “आनंदम सिटी” के “नाम से पुनर्जीवित” की गई। नाम बदला, नक्शा बदला, लेकिन नीयत वही रही जनता को गुमराह करना, भरोसा हासिल करना और फिर पैसे डकार जाना ! “कंपनी ने 100 से अधिक लोगों से करीब 25 करोड़ रुपये” वसूले हैं !

आनंदम सिटी घोटाला: प्लॉट के सपने दिखा 25 करोड़ की हैरत अंगेज ठगी ?

लेकिन अब तक “केवल 15 रजिस्ट्री ही कराई” गई हैं, जबकि बाकी को सिर्फ झूठे आश्वासन मिल रहे हैं ! “जिन लोगों ने प्लॉट कैंसिल कर दिया है, उन्हें रिफंड देने से कंपनी लगातार बच” रही है ! महीनों से चक्कर कटवा रही है ! बांदा शहर के कुछ रसूखदार नाम, जिनमें एक प्रतिष्ठित सर्राफा कारोबारी रोहित, ज्ञानेंद्र सिंह, मोती लालवानी, आशीष यादव एंव एक डाक्टर जो भोपाल निवासी है, ये सब इस कंपनी के कथित संचालक बताए जा रहे हैं !

आनंदम सिटी घोटाला: प्लॉट के सपने दिखा 25 करोड़ की हैरत अंगेज ठगी ?

ग्राहकों को गेटेड कॉलोनी, पार्क, सीवर, जलनिकासी जैसी दर्जनों सुविधाओं का सपना दिखाया गया था  ! लेकिन जमीन पर एक भी सुविधा मौजूद नहीं है ! अब कई पीड़ित एकजुट हो गए हैं और 420 व धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में हैं ! लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, और ठगे गए लोगों का पैसा वापस दिलाया जाए !

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आंगनबाड़ी चयन में ‘धांधली’ का आरोप: फर्जीवाड़े की भेंट चढ़ीं ‘विधवा और गरीब’ महिलाएं

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें मेज गोष्ठी पर की बजट चर्चा: लोक हितकारी अलंकरण से किया अलंकृत

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: मोदी सरकार ने किसानों को बनाया सशक्त एवं आत्मनिर्भर

City News Uttar Pradesh

Banda : बर्ड फ्लू का खौफ: मीट की दुकानों का प्रशासन ने किया निरीक्षण।

City News Uttar Pradesh

जिलाधिकारी ने किन्नरों के साथ की बैठक : मतदान प्रतिशत बढ़ाने में किन्नर करेंगे सहयोग

City News Uttar Pradesh

जातिसूचक शब्द से अपमानित करने पर दो भाइयों समेत तीन को हुई सजा, 21 वर्ष बाद आया फैसला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़