31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
रात में किया घर साफ, कुछ दिन में हो गए बेनकाब: पुलिस ने सोने-चांदी के साथ दबोचा गैंग
उत्तर प्रदेश

रात में किया घर साफ, कुछ दिन में हो गए बेनकाब: पुलिस ने सोने-चांदी के साथ दबोचा गैंग

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बड़ी चोरी की वारदात को पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझाकर न केवल पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया, बल्कि जिले की पुलिसिंग पर उठते सवालों का भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। पुलिस ने फतेहपुर जिले के तीन पेशेवर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए कीमती गहने और एक कलाई घड़ी बरामद की है। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे “अपराधियों की धरपकड़” अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

रात में किया घर साफ, कुछ दिन में हो गए बेनकाब: पुलिस ने सोने-चांदी के साथ दबोचा गैंग

pजिले के मरका थाना क्षेत्र में 3-4 मई 2025 की रात, मरका गांव की रहने वाली रेनुका देवी के घर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर कीमती सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए थे। परिवार उस समय गहरी नींद में था और सुबह होने पर चोरी का पता चला। घबराई रेनुका देवी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

सीओ सौरभ सिंह बने फरिश्ता: मासूम को सकुशल बचाया, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

सीओ सौरभ नें प्रकरण को गंभीरता से लिया। मरका थाना पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल की बारीकी से जांच, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और गुप्त मुखबिरों की सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर गांव में दबिश देकर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। इन तीनों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए गहने बरामद किए, जिनमें कान की बिजली, पायल, बिछिया, बाली, अंगूठी और एक कलाई घड़ी शामिल है। एसपी पलाश बंसल ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए तीनों अभियुक्तों पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। इनकी आपराधिक पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है। संभव है कि यह गैंग आसपास के जिलों में भी सक्रिय रहा हो।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एमबीबीएस छात्र का फंदे से लटका मिला शव : पिता ने पत्नी व दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

हाई प्रोफाइल अपहरण केस का खुलासा : रुपये न देने के लिए किया था अपहरण का ड्रामा, पुलिस ने युवक को जौनपुर से किया बरामद …

संदिग्ध परिस्थितियों में बम फटने से किसान घायल, जंगली मवेशियों से बचने को रखा था विस्फोटक

City News Uttar Pradesh

दिवंगत जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर को महिला मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

दो ट्रकों में भीषण टक्कर : आग लग जाने से चालक सहित दो की जिंदा जलकर मौत

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र का अनुभवी प्रयास: बांदा को सीधे खजुराहो दिग्दर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़