25.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
महुआ की खुशबू, आदिवासियों की खुशहाली: चित्रकूट के जंगलों में खिली आजीविका की आशा
उत्तर प्रदेश

महुआ की खुशबू, आदिवासियों की खुशहाली: चित्रकूट के जंगलों में खिली आजीविका की आशा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। जंगलों की गहराइयों में जब महुआ के फूलों की खुशबू हवाओं में घुलती है, तो चित्रकूट के आदिवासी इलाकों में यह मौसम किसी पर्व से कम नहीं होता। डोडिया, मझगवां, मानिकपुर जैसे आदिवासी बहुल गांवों में इन दिनों सुबह की पहली किरण के साथ एक अलग ही हलचल देखने को मिलती है टोकरियों और बोरियों के साथ महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग जंगल की ओर निकल पड़ते हैं, और शुरू होता है ‘महुआ बिनाई का उत्सव‘।

महुआ की खुशबू, आदिवासियों की खुशहाली: चित्रकूट के जंगलों में खिली आजीविका की आशा

महुआ के फूल, जो जंगल में पेड़ों के नीचे पीले रंग की चादर की तरह बिछ जाते हैं, आदिवासी समुदाय के लिए केवल फूल नहीं हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था, परंपरा और पहचान का प्रतीक हैं। महुए का प्रयोग खाद्य, औषधि और शराब निर्माण जैसे विभिन्न रूपों में किया जाता है, जिससे ग्रामीणों को आय के कई स्रोत मिलते हैं। डोडिया गांव की बुज़ुर्ग महिला सोमवती देवी बताती हैं, “महुआ हमारे लिए भगवान का वरदान है। जब तक जंगल में महुआ गिरता है, तब तक हमारे घरों में चूल्हा जलता है और बच्चों के लिए चप्पल-कपड़े आते हैं।” महुआ चुनने का यह सिलसिला मार्च से मई तक चलता है। हर सुबह गांव की महिलाएं सिर पर टोकरियाँ रखे जंगलों का रुख करती हैं।

महुआ की खुशबू, आदिवासियों की खुशहाली: चित्रकूट के जंगलों में खिली आजीविका की आशा

महुआ के फूलों की सौंधी खुशबू जंगलों में एक मधुर संगीत-सी गूंजती है। इन फूलों को सुखाकर बेचा जाता है, जिससे ग्रामीणों को एक सीज़न में हज़ारों रुपये की आमदनी हो जाती है। साथ ही कई स्वयं सहायता समूह इन फूलों से मिठाई, स्किन प्रोडक्ट, तेल व लोकल पेय भी तैयार करते हैं, जो आज स्थानीय बाज़ारों से लेकर ऑनलाइन प्लेटफार्म तक पहुंच रहे हैं। महुआ न केवल इन समुदायों की आर्थिक रीढ़ है, बल्कि सांस्कृतिक रीति-रिवाजों से भी गहराई से जुड़ा है। विवाह, त्योहार और पारंपरिक आयोजनों में महुआ से बनी वस्तुएं अनिवार्य रूप से सम्मिलित होती हैं। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन भी अब इस महुआ उत्सव को एक संभावनाशील ग्रामीण अर्थव्यवस्था के रूप में देख रहा है। प्रस्तावित योजनाओं में स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, महुआ-आधारित उत्पादों का ब्रांडिंग, और विपणन की व्यवस्थाओं पर विचार किया जा रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का ‘बड़ा एलान’: राइफल क्लब नहीं होगा नीलाम, बनेगा ‘मिनी स्टेडियम’ !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें छात्रों को बांटा स्मार्ट फोन : योगी की शिक्षा नीति को “बखाना”

City News Uttar Pradesh

Banda- ईद का चाँद बने शिक्षक विधायक ने दिया दर्शन! भाषण में झाड़ी नौटंकी !

City News Uttar Pradesh

यूपी : चार साल की मासूम के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए, सीएम योगी ने भेजी 10 लाख की मदद, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ …

चित्रकूट में पूर्व विधायक ‘आनंद’ की ‘गर्जना’ से हिला ‘अपना दल’ का किला: विधायक की ‘बढ़ी टेंशन’ !

City News Uttar Pradesh Desk

राजनीति : सपा ने की लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा, भाजपा ने भी बुंदेलखंड क्षेत्र में कर दिया बड़ा खेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़