27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
शिक्षा की आड़ में हैवानियत: ट्यूशन टीचर ने मासूम छात्र को दी थर्ड डिग्री की सज़ा
उत्तर प्रदेश

शिक्षा की आड़ में हैवानियत: ट्यूशन टीचर ने मासूम छात्र को दी थर्ड डिग्री की सज़ा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। शिक्षा, जिसे जीवन का आधार माना जाता है, उसी शिक्षा के मंदिर में एक ऐसा अध्याय जुड़ गया है जिसे पढ़कर हर संवेदनशील हृदय सिहर उठेगा। बांदा में एक ट्यूशन शिक्षक द्वारा मासूम छात्र पर की गई बर्बरता ने समाज और शिक्षा व्यवस्था दोनों पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।

शिक्षा की आड़ में हैवानियत: ट्यूशन टीचर ने मासूम छात्र को दी थर्ड डिग्री की सज़ा

घटना उस वक्त सामने आई जब एक छात्र के शरीर पर कई चोटों के निशान देख उसके माता-पिता घबरा गए। जानकारी के अनुसार, शिक्षक अंशू, जो कुछ दिनों पहले तक एक निजी स्कूल में कार्यरत था और हाल ही में स्कूल प्रशासन द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था, छात्र को घर जाकर ट्यूशन पढ़ा रहा था। बताया जा रहा है कि होमवर्क पूरा न होने पर अंशू ने गुस्से में आकर छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसकी पीठ, हाथ और जांघों पर गंभीर चोट के निशान हैं।

शिक्षा की आड़ में हैवानियत: ट्यूशन टीचर ने मासूम छात्र को दी थर्ड डिग्री की सज़ा

बच्चे ने घर लौटने के बाद दर्द से कराहते हुए घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने चोटों को गंभीर बताते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने जेल चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है, और आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : रब्बा खैर करे : जिला अस्पताल में पतझड़ की बहार, कैसे हो इलाज !

City News Uttar Pradesh

विधायक ब्रजेश प्रजापति का क्या बिगड़ा खेल ? जयराम नें डाली “नकेल” ! …

मेला लगाकर मतदाताओं को सूची में नाम दर्ज कराने की प्रशासन नें बताई गई जुगत

City News Uttar Pradesh

डकैतों और ड्रोन की ‘झूठी कहानियों’ का ‘सच’ उजागर: चौपाल ने फैलाई ‘हकीकत’ की मशाल

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की 9 मई को प्रस्तावित जनसभा : बांदा उत्साह से लबरेज

शर्मनाक : दुष्कर्म के विरोध में जेठ ने विधवा को डंडों से पीटा, पुलिस प्रकरण की कर रही जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़