City News Uttar Pradesh
डीएम "बांदा महोत्सव" को बनायेगी मनमोहक : समितियों का किया गठन
उत्तर प्रदेश

डीएम “बांदा महोत्सव” को बनायेगी मनमोहक : समितियों का किया गठन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम द्वारा “बांदा महोत्सव” के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 22 और 23 मार्च को जीआईसी मैदान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर डीएम जे. रीभा ने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम "बांदा महोत्सव" को बनायेगी मनमोहक : समितियों का किया गठन

डीएम ने नगरपालिका और जल संस्थान अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, फॉगिंग, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित की जाएं। सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्टाल आवंटन, यातायात और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम "बांदा महोत्सव" को बनायेगी मनमोहक : समितियों का किया गठन

इस महोत्सव में कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, जिनमें हास्य कलाकार सुनील पाल,गायक कुलदीप चौहान, राजन श्रीवास्तव एंव शहनाह अख्तर और उस्मान मीर के संगीत कार्यक्रम भी होंगे। डीएम ने मुख्य समिति, मेला स्थल व्यवस्था समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, स्टाल आवंटन समिति, सुरक्षा एवं यातायात समिति और संसाधन समिति का गठन करते हुए सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सात करोड़ आये डेढ़ साल बीते पर बेसिक स्कूलों के फर्नीचर नहीं खरीदे

City News Uttar Pradesh

योगी का बांदा को तोहफा: हर गांवों में खेल भरेंगे कुलांचे, मैदानों से खत्म होंगा अतिक्रमण

मंत्री रामकेश ने बनाई चुनावी रणनीति: बोले- संगठन की सक्रियता बनेगी ‘सफलता की कुंजी’

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित बासू लाए दो करोड़ की सौगात: शहर में चमकेगा विकास

City News Uttar Pradesh

पुलिस अफसर बताकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : एक गिरफ्तार

कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म: लिफ्ट देने के बहाने बैठाया था वाहन में, डेढ़ साल बाद दर्ज हुआ मुकदमा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़