City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सावन लगा रहा आग, अनाथबुझाने की लगा रहे गुहार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चिंगारी कोई भड़के तो सावन उसे बुझाये, जब सावन ही आग लगाये तो उसे कौन बुझाये। इस गीत की पंक्तियां उन अनाथ बच्चों पर सटीक है जिनके खानदानी हीउन्हें डस रहें है और जिस खबर को हम आपके सामने पेश कर रहे हैं।वैसे भी अनाथों के प्रति हमदर्दी होती है लेकिन अनाथों को जब उनके खानदानी ही डसने को तैयार हो तों अनाथों की मुसीबत का अंदाजा लगाया जा सकता है। माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हो गए बच्चों का हक उनके ही घर वाले डकार रहे हैं। बच्चों के पिता की 16 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है। वरासत में यह जमीन बच्चों के नाम दर्ज हो चुकी है। बच्चों की पैरवी में बचपन बचाओ आंदोलन के पूर्व प्रांतीय संयोजक और अधिवक्ता महेंद्र सिंह गौतम और अधिवक्ता ब्रजभूषण सिंह यादव आदि ने डीएम को ज्ञापन देकर किया है।

मामला नरैनी तहसील के काजीपुर गांव का है। यहां के निवासी 11 वर्षीय रामू और उसकी सगी बहन माया ने डीएम को दी अर्जी में कहा कि उसके पिता मेवालाल की 6 वर्ष पूर्व और मां शिवकुमरिया की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पिता की 16 बीघा जमीन के वही वारिस हैं। एसडीएम के आदेश पर खतौनी में उनकी वरासत दर्ज हो चुकी है, लेकिन जमीन पर परिवार के लोग ही कब्जा किए हुए हैं। खेत में बालू के ट्रक निकालने के लिए रास्ता बना दिया गया है। बच्चों और वकीलों ने कब्जा दिलाने की मांग करते हुए भूमाफिया से रक्षा की भी फरियाद की। ज्ञापन देने के दौरान संतोषानंद, संतोष कुमार श्रीवास्तव, शिवकुमार मिश्रा, संतोष द्विवेदी आदि शामिल रहे। उधर, इस बारे में नरैनी एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे प्रकरण का पता कराया जा रहा है, जिसके नाम जमीन होगी उसे कब्जा दिलाया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें सहकारिता को बताया ग्रामीणों की उन्नति का मार्ग

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले : विकसित भारत संकल्प बन चुकी है देश की यात्रा

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी के बेटे का बड़ा आरोप, जेल में मिलने के बाद बोला- पिता की हत्या कराने की आए दिन हो रही साजिश

City News Uttar Pradesh

मंत्री नंदी बोले: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, नेताओं ने दोहराया अखंड भारत का संकल्प

City News Uttar Pradesh

Banda : बालू कारोबार के गैंग लीडर को पुलिस ने पकड़ा…

City News Uttar Pradesh

यूपी: प्रदेश के शिक्षा मॉडल का डेमो पेश करेगी योगी सरकार, प्राइमरी स्कूलों में होगी लैंग्वेज और साइंस लैब

ब्रेकिंग न्यूज़