27.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
खौफनाक अंत: धर्म परिवर्तन के बाद भी नहीं मिला प्यार, शादी की जिद ने ली दो जानें
उत्तर प्रदेश

खौफनाक अंत: धर्म परिवर्तन के बाद भी नहीं मिला प्यार, शादी की जिद ने ली दो जानें

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में प्रेम प्रसंग के चलते दिल दहला देने वाली घटना में कई पर्तें खुली हैं। रविवार देर रात एक युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू से हत्या कर दी थी,जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। तीन साल से चल रहे इस प्रेम संबंध की यह दर्दनाक परिणीति बन गई। युवक ने प्रेमिका से शादी के लिए धर्म परिवर्तन भी किया था, लेकिन उसे अपनाने से इनकार कर दिया गया।

खौफनाक अंत: धर्म परिवर्तन के बाद भी नहीं मिला प्यार, शादी की जिद ने ली दो जानें

घटना बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा गांव और महबरा गांव के बीच जुड़ी हुई है। सबादा गांव का राहुल और महबरा गांव की जकरीन तीन साल पहले यमुना नदी में नाव यात्रा के दौरान मिले थे। यह पहली मुलाकात जल्द ही प्रेम में बदल गई। दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे और जकरीन के परिवार से भी राहुल का मेल-जोल बढ़ने लगा।

खौफनाक अंत: धर्म परिवर्तन के बाद भी नहीं मिला प्यार, शादी की जिद ने ली दो जानें

प्रेमिका के परिवार ने राहुल से शादी के लिए धर्म परिवर्तन करने की शर्त रखी। राहुल ने प्रेम पाने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया, अपना नाम मुर्शीद रख लिया, दाढ़ी बढ़ा ली, टोपी पहनने लगा और नमाज अदा करने लगा। इतना ही नहीं, उसने खुद को पूरी तरह मुस्लिम रीति-रिवाजों में ढाल लिया, लेकिन जब निकाह की बात आई तो जकरीन के रिश्तेदारों ने इसका विरोध कर दिया।

खौफनाक अंत: धर्म परिवर्तन के बाद भी नहीं मिला प्यार, शादी की जिद ने ली दो जानें

छह महीने पहले राहुल काम के सिलसिले में गोवा चला गया था। इसी दौरान 5 दिसंबर 2024 को जकरीन का निकाह किसी और से करा दिया गया। राहुल को जब इस बात की खबर मिली, तो वह बेहद आहत हुआ। चार दिन पहले ही वह अपने गांव लौटा था और इसी बीच उसने जकरीन के घरवालों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात है। प्रेम प्रसंग की यह दुखद घटना अब चर्चा का विषय बन गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्तार के सहयोगियों के घरों से असलहे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद: होगी गैंगेस्टर कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

नरक चतुर्दशी पर घर के बाहर जलाया दीपक, पटाखों की भी गूंज औऱ लुफ्त

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें दंगल को किया मंगल मय: बोले चुनावी दंगल में भी भाजपा को विजयी बनायें

City News Uttar Pradesh

बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : “सर्दी वंदेमातरम की गति” पर, जनजीवन थरथराया

राजनीति : अखिलेश यादव यूपी की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ? चाचा शिवपाल के बयान से सियासी हलचल तेज

City News Uttar Pradesh

Banda : आइजी की पहल क्या होगी कामयाब ? सरकारी मोबाइल पर वाट्सअप नहीं सीन करते कप्तान …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़