City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा "स्वास्थ्य सेवाओं" को लेकर सख्त: समीक्षा बैठक में सुधार के दिए कड़े निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीएम जे. रीभा “स्वास्थ्य सेवाओं” को लेकर सख्त: समीक्षा बैठक में सुधार के दिए कड़े निर्देश

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं नियमित टीकाकरण, जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डीएम जे. रीभा ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, रक्त परीक्षण और एनीमिया से ग्रसित महिलाओं की विशेष देखभाल की जाए।

डीएम जे. रीभा "स्वास्थ्य सेवाओं" को लेकर सख्त: समीक्षा बैठक में सुधार के दिए कड़े निर्देश

उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव के बाद ही भुगतान सुनिश्चित किया जाए और सभी नवजात शिशुओं को 100% टीकाकरण दिया जाए। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत डीएम ने निर्देश दिए कि क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित कर उनकी समुचित देखभाल की जाए। साथ ही, आशाओं की भर्ती प्रक्रिया एक महीने में पूरी करने और आरबीएसके टीम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

डीएम जे. रीभा "स्वास्थ्य सेवाओं" को लेकर सख्त: समीक्षा बैठक में सुधार के दिए कड़े निर्देश

उन्होंने परिवार नियोजन कार्यक्रम की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को लक्ष्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। ई-संजीवनी पोर्टल पर स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक जानकारियां अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.एन. मिश्रा, एसीएमओ डॉ. जय प्रकाश, और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती द्वारा वाल्मीकि जयंती पर पूजन, हुआ सुंदर कांड का पाठ

City News Uttar Pradesh

जिले में गणतंत्र दिवस की रही धूम : हर जगह लहराया तिरंगा

City News Uttar Pradesh

नेशनल हाईवे पर लगा ब्रेक : बांदा-फतेहपुर हाईवे में बारह घंटे तक लगा रहा भीषण जाम

मजिस्ट्रेट के गनर नें फरियादी युवक को पीटा: वीडियो हुआ वायरल

सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल: यातायात सुधार के लिए कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें दी सलाह : “उद्योग लगायें औऱ माला -माला” हो जायें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़