City News Uttar Pradesh
वसंत पंचमी पर धरती मुस्काई: आत्मविभोर करने वाली दिखी छटा
उत्तर प्रदेश

वसंत पंचमी पर धरती मुस्काई: आत्मविभोर करने वाली दिखी छटा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में कहावत है ‘आई माघ की पांचै, बूढ़ बैलवा नाचै’। ऋतुओं के राजा वसंत पर यही नजारा वसंत पंचमी पर आत्म विभोर करने वाला रहा। वसंत शुरु हुए 4 दिन बीत गए हैं। खेत सरसों के फूलों से सजे-धजे नजर आ रहे हैं। हरियाली पीत में बदल गई है। आम के पेड़ों पर बौर झूम रही है।

वसंत पंचमी पर धरती मुस्काई: आत्मविभोर करने वाली दिखी छटा

किवदंती है कि इस दिन शिक्षा और ज्ञान की शुरुआत करने से नए आयाम हासिल होते हैं। पंचमी को विद्या की देवी सरस्वती से जोड़ा गया है। जानकारों का मानना है कि वसंत ऋतु में मौसम खुशगवार हो जाने से लोगों का दिलो-दिमाग ताजा रहता है। हालांकि इस वर्ष कड़ाके की ठंड ने वसंत का मजा किरकिरा कर रखा है।

वसंत पंचमी पर धरती मुस्काई: आत्मविभोर करने वाली दिखी छटा

बुजुर्ग बताते हैं कि प्राचीन काल में शिक्षा-दीक्षा की शुरुआत इसी दिन से होती थी। गुरु कुल में प्रवेश भी वसंत पंचमी से होते थे। इस दिन यज्ञोपवीत संस्कार, विशेष गंगा स्नान व अन्य मांगलिक कार्य शुभ माने गए हैं। पंडित उमाकांत त्रिवेदी बताते हैं कि वसंत में पीले परिधान पहनना चाहिए। यह रंग आत्म शक्ति और दिल-दिमाग को मजबूत करके शीतलता देता है। शुभ का संकेत भी है पीला रंग।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का ‘घोटालेबाज’ रोडवेज: किसके ‘संरक्षण’ में होता रहा ‘काला’ कारोबार ? रिकार्ड गायब !

City News Uttar Pradesh Desk

वोट चोर गद्दी छोड़ रैली: ‘लोकतंत्र’ बचाने बांदा से ‘दिल्ली’ निकलेंगे ‘कांग्रेसी’

City News Uttar Pradesh

व्यापारी पुत्र शुभम गुप्ता लें आया खुशियों की बहार : मिल रही बधाईयां

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह के सख्त निर्देश : तालाबों की खुदाई का कार्य जल्द कराएं शुरू …

डीएम आनंद के निर्देश : ऋण वितरण में न हो देर ! …

City News Uttar Pradesh

चीते के समान हिंसक जानवर से आधा घंटा लड़ा बहादुर युवक: जानवर को दी गई सजा ए मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़