City News Uttar Pradesh
राजनीति

Mission 2022 : यूपी का किला फतह करने के लिए कांग्रेस ने ठोंकी ताल, प्रत्येक पदाधिकारी को 50 नए युवा जोड़ने का दिया लक्ष्य …

 

  • विनोद मिश्रा

कानपुर : कांग्रेस को आगामी चुनावों के लिए तैयार करने के लिए एक युवा 50 कार्यकर्ता का लक्ष्य तय किया गया है। यह लक्ष्य पूरा करने वाले युवाओं को नए कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका वाड्रा से मिलने का अवसर भी मिलेगा। युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इस अवसर को भुनाने के लिए युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ना भी शुरू कर दिया है। हालांकि मौजूदा दौर में कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए यह लक्ष्य मुश्किल प्रतीत हो रहा है।

 

Priyanka Gandhi. (File Photo: IANS)

कांग्रेस के फ्रंटल संगठन युवक कांग्रेस का प्रदेश से लेकर जिले तक विस्तार हो चुका है। चूंकि उत्तर प्रदेश में खासतौर पर कानपुर में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा विशेष रूचि ले रही हैं, ऐसे में युवक कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारी को 50 नए युवा कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी ने साफ तौर पर पदाधिकारियों से कहा है कि वह 50-50 युवा कार्यकर्ता जोड़ें। वह खुद नए कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।

प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पांडेय बताते हैं कि राष्ट्रीय महासचिव के निर्देश पर काम शुरू हो चुका है। प्रदेश के सभी जिलों से ऐसी नई युवक टोली से वह मिल भी रहीं हैं। यह एक नई तरह का प्रयोग है। जिससे कांग्रेस को बल मिलेगा। युवाओं की समस्याओं पर उनसे बातकर आगामी आंदोलन और चुनाव रणनीति तय की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा हाईकमान का फरमान: शक्ति प्रदर्शन और बयानबाजी से आएं बाज, शीर्ष नेतृत्व ने जताई कड़ी नाराजगी

जिस ‘लियरजेट’ प्लेन में सवार थे डिप्टी सीएम अजित पवार उसे ‘सुपर लाइट’ विमान क्यों कहते हैं ?

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत करते हैं ‘दिलों पर राज’: राजनीति औऱ समाज सेवा की बनें मिसाल !

City News Uttar Pradesh Desk

विराट कोहली ने किया बड़ा ऐलान: टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद कर दी संन्‍यास की घोषणा

मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा का परचम: चंद्रभानु पासवान बोले- जनता के आशीर्वाद से मिली ऐतिहासिक जीत

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 150 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, अकेले चुनाव लड़ने का संजय सिंह ने किया ऐलान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़