28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
समाधान दिवस में कमिश्नर व डीआईजी ने सुनीं शिकायतें: निस्तारण में तेज़ी लाने की हिदायत
उत्तर प्रदेश

समाधान दिवस में कमिश्नर व डीआईजी ने सुनीं शिकायतें: निस्तारण में तेज़ी लाने की हिदायत।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

राठ (हमीरपुर) । कमिश्नर अजीत कुमार और डीआईजी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 80 शिकायती पत्र आए। मौके पर 10 का समाधान कर दिया गया। वहीं अन्य शिकायतों के समय से गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कमिश्नर व डीआईजी ने सुनीं शिकायतें: निस्तारण में तेज़ी लाने की हिदायत

कमिश्नर अजीत कुमार ने कहा कि यदि विभागीय स्तर पर शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाए तो फरियादियों को भटकना नहीं पड़े। कहा सभी विभाग जनसमस्या पर ध्यान देते हुए त्वरित निस्तारण करें। समाधान दिवस में मझगवां थाने के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 13 जनवरी को उनके घर में गांव का ही दबंग घुस गया। आरोप लगाया दबंग ने उनके साथ दुष्कर्म किया। जब उन्होंने थाने में शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं की गई।

समाधान दिवस में कमिश्नर व डीआईजी ने सुनीं शिकायतें: निस्तारण में तेज़ी लाने की हिदायत

महिला ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। कस्बे की ओम नारायणी ने बताया कि उनका तीन माह का वेतन अकारण ही काट लिया गया। वेतन दिलाने की मांग की। सरगांव गांव के ध्यानपाल ने बताया गांव के ही व्यक्ति ने उनके खेत पर अवैध कब्जा कर लिया है।  वहीं कस्बे के अतरौलिया मोहल्ला निवासी अरविंद गुमार ने आयुष्मान कार्ड न बनाए जाने की शिकायत की। पहाड़ी गढ़ी गांव निवासी चंद्रप्रकाश ने न्यायालय तहसीलदार की अदालत में विचाराधीन मुकदमे के निस्तारण की मांग की है। इस अवसर पर एडीएम विजय शंकर तिवारी, एएसपी मनोज कुमार, एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राजकुमार पांडेय, तहसीलदार कुमार भूपेंद्र, कोतवाल रामआसरे सरोज आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुलडोजर के नीचे ‘दबा’ सिस्टम: चार मंजिला इमारत ढही, जिम्मेदारी से अफसरों नें झाड़ा पल्ला !

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव, डीएम आनन्द सिंह रेड एलर्ट, पढ़ाया पाठ ….

City News Uttar Pradesh

लखनऊ में 1000 करोड़ रुपये से एआई हब बनाएगी सिफी, विश्व आर्थिक मंच पर यूपी को मिले कई प्रस्ताव

City News Uttar Pradesh

हत्या और अपहरण का अपराधी फांसी पर झूला, दो माह पूर्व जेल छूटकर आया था मृतक

City News Uttar Pradesh

लापरवाह व्यवस्था की ‘बलि’ चढ़े दो नन्हे फूल: खुला नाला बना क़ातिल, गांव में मचा कोहराम !

सत्तर हजार ‘ग्रामीण’ हुये ‘कैद’: मुसीबत का ‘टूटा’ पहाड़

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़