City News Uttar Pradesh
बांदा जिले के स्कूलों में मौत का साया, बारह हजार जानें हो सकती हैं " बेजान" !
उत्तर प्रदेश

बांदा जिले के स्कूलों में मौत का साया, बारह हजार जानें हो सकती हैं ” बेजान” !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बारह हजार छात्रों की जान के खतरे में हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक इस स्थिति से हैरान है और परेशान हैं। जान बचाने के लिये उन्होंने लगाम कसी है। अब लगाम के परिणाम की प्रतिक्षा है। खौफनाक मंजर की खबर समझ लीजिये। जिले में कुछ ऐसे परिषदीय विद्यालय हैं जहां मौत के साये में छात्रों एवं शिक्षकों के दिल भय से धड़कते रहते हैं। नौनिहाल व शिक्षकों पर मौत मंडराती हैं।

बांदा जिले के स्कूलों में मौत का साया, बारह हजार जानें हो सकती हैं " बेजान" !

आप को बता दे की जिले के 74 विद्यालयों के भवनों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन है। स्पार्किंग व तेज हवाओं के बीच कभी तार टूटकर बड़े हादसे को दावत दे सकते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुरोध के बावजूद लाइन नहीं शिफ्ट की गई । जिले में 1750 जूनियर व प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब सवा दो लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। 74 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां भवनों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन है। तेज आंधी में ये तार टूटकर नीचे गिरते रहते हैं। ऐसे में इन 74 विद्यालयों में पढ़ रहे करीब दस हजार बच्चों व एक सैकड़ा शिक्षकों के सिर पर हमेशा मौत नाचती है।

बांदा जिले के स्कूलों में मौत का साया, बारह हजार जानें हो सकती हैं " बेजान" !

प्रधानाध्यापकों से लेकर बीएसए तक सभी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से लाइन शिफ्ट कराने का अनुरोध किया, पर लापरवाही यह है की वर्षों से इस गंभीर मसले को लेकर कोई कार्रवाई नही। नरैनी क्षेत्र में ऐसे विद्यालय ज्यादा हैं, जहां भवन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन है। इनमें गया प्रसाद का पुरवा, आऊ, छततूपुर, राजाडांडी, प्रतापपुर, गुढ़ाकला, पुकारी, नहरी, खोरिया, कहला, तुर्रा, ओरहा, ऐंचवारा, पड़मई, जबरापुर, कहला, तुर्रा व कस्तूरबा गांधी विद्यालय सहित 22 स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा महुआ में 15, तिदवारी में 13, कमासिन में आठ, बबेरू में छह, जसपुरा व बिसंडा में चार-चार स्कूल शामिल हैं।

बांदा जिले के स्कूलों में मौत का साया, बारह हजार जानें हो सकती हैं " बेजान" !

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने यहां बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस बाबत पत्र भेजा है। कहा है कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल भवनों के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन तुरंत शिफ्ट कराई जाए। बच्चों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक है। लाइन शिफ्टिग की कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बुन्देलखंड का किसान जूझ रहा समस्याओं से – बुंदेला …

City News Uttar Pradesh

एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते दबोचा : मुकदमा हुआ दर्ज

कृषि विभाग के ‘नाकारापन’ पर डीएम ‘सख्त’: समीक्षा में खुल गई ‘पोल’ !

City News Uttar Pradesh Desk

मुस्लिम लड़की से शादी पर मिली सजा ए मौत: लड़की की भी हत्या, पांच गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

अमन हत्या कांड क्या विपक्षी दलों का बना हथियार ? माता पिता पर लग रहे कथित आरोप !

City News Uttar Pradesh

बिजली-खाद बदहाली पर “कांग्रेस की हुंकार”: कर्ज, भूख और आत्महत्या पर सरकार को घेरा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़