- विनोद मिश्रा
बांदा। जीआईसी भवन की स्थिति बदहाल है। अपनी जर्जर व्यवस्था के चलते यमराज का रूप ले चुका है जो छात्रों के लिये कभी भी बड़े हादसे के चलते काल बन सकता है।

जीआईसी भवन की जर्जर हालत लगभग दो दशक से बरकार है। लेकिन शासन-प्रशासन भवन के प्रति जरूरत के मुताबिक ध्यान नहीं दे रहा। यह कम आश्चर्य की बात नहीं है। यदि कोई बड़ा हादसा हो जाये तो क्या होगा। खैर!अखिल भारतीय विद्यार्थी नें प्रशासन को इसी सम्बन्घ में ध्यान आकर्षित किया। परिषद के नगर मंत्री दिव्यांशु मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में राजकीय इंटर कॉलेज की जर्जर स्थिति को ठीक कराने और छात्रावास को सरकारी कार्यालयों से कब्जा मुक्त कराने की मांग की गई है। इस मौके पर विभाग सह संयोजक बृजेश अवस्थी , जिला संयोजक विवेक भदौरिया ,मोहिल गुप्ता ,नगर मंत्री दिव्यांशु मिश्रा , अनंत सिंह , संगम , अंगद तिवारी और अन्य कार्यकर्ता रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
