City News Uttar Pradesh
झंडा दिवस ने याद दिलाया यूपी पुलिस का गौरवशाली इतिहास: दी गई सलामी
उत्तर प्रदेश

झंडा दिवस ने याद दिलाया यूपी पुलिस का गौरवशाली इतिहास: दी गई सलामी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस झण्डा दिवस 23 नवम्बर को पूरे “गर्व और उल्लास” के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन्स स्थित क्वार्टर गार्ड पर पुलिस ध्वज फहराया। झंडे को सलामी दी। साथ ही, जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों पर झंडा फहराकर पुलिस झंडा दिवस का आयोजन किया।

झंडा दिवस ने याद दिलाया यूपी पुलिस का गौरवशाली इतिहास: दी गई सलामी

उत्तर प्रदेश पुलिस को यह गौरव 23 नवम्बर 1952 को प्राप्त हुआ, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने “पुलिस कलर” (पुलिस ध्वज) प्रदान किया। यह सम्मान पाने वाला उत्तर प्रदेश, देश का पहला राज्य पुलिस बल बना। पुलिस ध्वज, उत्तर प्रदेश पुलिस की कर्तव्यपरायणता, साहस और संवेदनशीलता का प्रतीक है। पुलिस लाइन्स में हुए मुख्य कार्यक्रम में एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा, “पुलिस ध्वज न केवल हमारी पहचान है, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास और अनुकरणीय कर्तव्यों का भी प्रतीक है।” इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को अपने कार्यों में निष्ठा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत करने की प्रेरणा दी गई।

झंडा दिवस ने याद दिलाया यूपी पुलिस का गौरवशाली इतिहास: दी गई सलामी

एसपी ने कहा कि पुलिस झंडा दिवस, हमें हमारे कर्तव्यों की याद दिलाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने का प्रेरणा दिवस है। इस अवसर पर सभी थाना प्रभारियों ने झंडे को सलामी देकर पुलिस बल की एकजुटता और गौरव को प्रदर्शित किया। इस आयोजन ने सभी पुलिस कर्मियों में नई ऊर्जा का संचार किया और उन्हें उनके दायित्वों के प्रति और भी अधिक संवेदनशील होने की प्रेरणा दी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का “उमरी गांव” : मोदी के कारण प्रशासन की उड़ी है “नींद” …

City News Uttar Pradesh

छात्राओं ने निभाई डीएम और एसपी की भूमिका, किया विभागों का निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

क्रांतिकारियों की धरोहर ‘उपेक्षा’ की शिकार: कांग्रेस ने डीएम से की ‘जीर्णोद्धार’ की मांग

City News Uttar Pradesh

दुष्कर्म की घटना ने लिया बड़ा रूप : आरोपी के घर पर 150 ग्रामीणों का धावा, वाहन में की तोड़फोड़, एहतियात के तौर पर फोर्स की गई तैनात

बुंदेलखंड में अब नहीं दिखाई देते “सावन में झूले” की पेगें : सावन के “गीत” भी हो गये “विलुप्त”

मृदंग केशरी झंडी लाल की जयंती पर “बही सुर ताल” की धारा: संगीत दरबार गुलजार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़