City News Uttar Pradesh
नगर पालिका बन गई हत्यारिन: कान्हा की गौशाला में मौत का तांडव, चार नें दम तोड़ा
उत्तर प्रदेश

नगर पालिका बन गई हत्यारिन: कान्हा की गौशाला में मौत का तांडव, चार नें दम तोड़ा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका हत्यारिन हो गई। गौवंशों को भूख से तड़पा तड़पा कर हत्याओं का इतिहास रच दिया। हम बात कर रहे हैं नगर पालिका अतर्रा की। यहां संचालित “कान्हा गोशाला में भूख व बीमारी से मवेशी दम तोड़” रहे हैं। क्रूरता की हद यह की मरे गोवंशों को दफनाने की बजाय घसीटकर जंगल में फेंकवा दिया जा रहा है। पशु चिकित्साधिकारी ने डीएम को पत्र लिखकर पालिका को जिम्मेदार ठहराया है।

नगर पालिका बन गई हत्यारिन: कान्हा की गौशाला में मौत का तांडव, चार नें दम तोड़ा

अतर्रा की “कान्हा गोशाला आंख का अंधा नाम का नयन सुख” की कहावत पर है। “नाम कान्हा गौशाला और काम कंस गौशाला” सा साबित हो रहा है। यहां चार मवेशियों ने भूख और बीमारी से तड़प -तड़प कर दम तोड़ दिया। दम अभी भी छह मरणासन्न हैं। पालिका कर्मियों ने मृत गोवंशों को दफनाने की बजाय जंगल में फेंकवा दिया। उधर, पशु चिकित्साधिकारी ने मवेशियों की मौत के लिए पालिका को जिम्मेदार ठहराया है।

नगर पालिका बन गई हत्यारिन: कान्हा की गौशाला में मौत का तांडव, चार नें दम तोड़ा

डीएम को पत्र भी लिखा है। नगर पालिका की बदौसा रोड पर संचालित “कान्हा गोशाला” में करीब 250 मवेशी संरक्षित हैं। शासन से हर माह करीब पौने चार लाख रुपये चारा-भूसा, खली, दाना आदि के लिए मिलता है, पर यह भ्रष्टाचारियों की खुराक बन जाता है ! दो दिन पहले सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने गोशाला का निरीक्षण किया था तो उन्हें मौके पर भूसा-चारा आदि कुछ नहीं मिला, और नहीं मवेशियों से संबंधित कोई अभिलेख। 14 कर्मचारियों में दस सप्ताह भर से नदारद रहे। दस मवेशी भूख से मरने की कगार पर थे। इसके बावजूद जिम्मेदारों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन बुधवार को चार मवेशियों ने भूख व बीमारी से तड़पकर दम तोड़ दिया। छह अंतिम सांसें ले रहे हैं।

नगर पालिका बन गई हत्यारिन: कान्हा की गौशाला में मौत का तांडव, चार नें दम तोड़ा

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एन के गुप्ता ने मौतों के लिए सीधे नगर पालिका को जिम्मेदार ठहराया है। डीएम को पत्र भेजकर कहा है कि पालिका की लापरवाही से यहां गौशाला में भूसा, चूनी, चोकर, नमक और पशु आहार जैसी चीजें नहीं हैं। बुधवार की सुबह डॉ. एनके गुप्ता टीम के साथ पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने के पहले ही चार मवेशियों ने दम तोड़ दिया। गोशाला के कर्मचारी अरविंद और प्रदीप ने मृत मवेशियों को दूर जंगलों में फेंकवा दिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस ने कांशीराम की विचारधारा को बनाया आंदोलन: शुरू किया ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान

City News Uttar Pradesh

ट्रक की टक्कर से बैलगाड़ी का कचूमर : किसान की मौत, चालक फरार

City News Uttar Pradesh

दोस्तों के साथ गया था गंगा नहाने, घरवालों के पास आई की मौत की खबर, पिता बोले- डुबोकर की गई बेटे की हत्या

पालिका माफिया की कहानी और तिजोरी बनें शौचालय, स्ट्रीट लाइटें बंद …

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू बोले हुई असुविधा के लिये हमें खेद है: लोहिया अंडर ब्रिज से आवागमन शुरू

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी विधान सभा : सर्वे में भाजपा से टिकट के लिये दलजीत भारी ! ब्रजेश चिंतित ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़