City News Uttar Pradesh
शासकीय अधिवक्ता की हैरानी भरी लापरवाही से डीएम को जारी हुआ वारंट
उत्तर प्रदेश

शासकीय अधिवक्ता की हैरानी भरी लापरवाही से डीएम को जारी हुआ वारंट

  • शरद मिश्रा

बांदा। कानूनगो को वेतनवृद्धि का लाभ न देने के मामले में शासकीय अधिवक्ता की एक हैरानी भरी लापरवाही से हाईकोर्ट ने बांदा डीएम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया,जबकि शासन ने हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए पहले ही वेतनवृद्धि का लाभ दे दिया था।

शासकीय अधिवक्ता की हैरानी भरी लापरवाही से डीएम को जारी हुआ वारंट

शासन के आदेश हैं कि 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को जुलाई के वेतनवृद्धि का विशेष लाभ दिया जाए। वेतन वृद्धि का लाभ न देने पर चित्रकूटधाम मंडल के 17 राजस्व कर्मचारी कानूनगो रमेश चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में 30 जून 2023 को सुप्रीम कोर्ट चले गए। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी मांग को जायज ठहराया। आदेश के क्रम में राजस्व कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। हाईकोर्ट ने 18 जुलाई 2024 को सरकार को आदेश दिए कि इन्हें जुलाई माह का विशेष वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाए।

शासकीय अधिवक्ता की हैरानी भरी लापरवाही से डीएम को जारी हुआ वारंट

कानूनगो रमेश चंद्र ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार ने उन्हें 20 जुलाई को विशेष वेतनवृद्धि का लाभ दे दिया, लेकिन 22 जुलाई को हाईकोर्ट में सरकारी अधिवक्ता वेतनवृद्धि का लाभ देने की जानकारी देने में नाकाम रहे। लिहाजा कोर्ट ने डीएम के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। शासकीय अधिवक्ता की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : छेड़खानी के आरोप में भाजपा के पूर्व विधायक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल…

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश के प्रचार ढंग से सपा की बढ़ रही है मुश्किलें

City News Uttar Pradesh

कीचड़ में कैद बचपन: पढ़ाई की राह में दलदल की दीवार, मासूमों ने डीएम से मांगा अधिकार

City News Uttar Pradesh Desk

बदमाशों का दुस्साहस : एक व्यक्ति को गोली मार किया घायल

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड का ​शिमला बना बांदा: कोहरे की चादर में लिपटा रहा पूरा इलाका

गायों को जिंदा दफन का मामला : कांग्रेस सख्त, किया सद्बुद्धि यज्ञ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़