City News Uttar Pradesh
बांदा में मचा कोहराम : सड़क हादसे में दंपति सहित तीन की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मचा कोहराम : सड़क हादसे में दंपति सहित तीन की मौत

  • शरद मिश्रा

बांदा। सड़क हादसे नें कोहराम मचा दिया। मध्य प्रदेश के सतना जिले के पथरहट टोल प्लाजा के पास हुए सड़क हादसे में दंपती और बेटे की मौत हो गई। नवोदय विद्यालय के शिक्षक परिवार के साथ छत्तीसगढ़ जा रहे थे। उनकी कार के ऊपर सरिया लदा ट्रक पलट गया। इस दुर्घटना में शिक्षक, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। बेटी घायल है। यह दुर्घटना मध्य प्रदेश के सतना जिले में हुआ। अतर्रा कोतवाली के शास्त्री नगर निवासी रामप्रताप द्विवेदी के बेटे कुलदीप द्विवेदी छत्तीसगढ़ के सूरजपुर स्थित नवोदय विद्यालय में खेल शिक्षक थे। गर्मी की छुट्टियों में कुलदीप परिवार समेत घर आए थे।

बांदा में मचा कोहराम : सड़क हादसे में दंपति सहित तीन की मौत
Chaos in Banda: Three including a couple died in a road accident

शनिवार को वह पत्नी रुचि पुत्र गोपाल और पुत्री गौरी के साथ कार से वापस छत्तीसगढ़ जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के पथरहटा टोल प्लाजा के पास ओवरटेक करने के दौरान सरिया लदे ट्रक का पहिया निकल गया। इससे बेकाबू ट्रक कार के ऊपर पलट गया। इस हादसे में कुलदीप, पत्नी रुचि और पुत्र गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। चार वर्षीय बेटी गौरी कार की सीट के नीचे गिर जाने से बच गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। तीन घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन बुलाकर कार पर पलटे ट्रक को हटाया गया। गौरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल जनता में मथ रहे “विजय मथानी”

डायल 112 का तिंरगा मार्च: एसपी ने पुलिस लाइन से झंडी दिखाकर किया रवाना, जनपद की पुलिस आमजन में देशभक्ति की भावना कर रही जागृत

Banda : ऐतिहासिक दुर्ग कालिंजर बना आग का गोला, दमकल हताश …

बांदा के बाजारों में जन्माष्टमी की धूम, कान्हा के श्रृंगार के लिए जमकर हो रही खरीदारी

City News Uttar Pradesh

तीन चरणों में जनपद में चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान : जिलाधिकारी

बीएड प्रवेश परीक्षा: उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू, 30 जून से पहले आएगा रिजल्ट

ब्रेकिंग न्यूज़