City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश नें बताया : बुंदेलखंड के बांधों में तैरेंगे सोलर पैनल, बनेगी बिजली
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश नें बताया : बुंदेलखंड के बांधों में तैरेंगे सोलर पैनल, बनेगी बिजली

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया की बुंदेलखंड के तीन बांधों पर अब तैरते सोलर पैनल बिजली पैदा करेंगे। माताटीला बांध, जामनी बांध और अर्जुन सागर बांध को इसके लिए चुना गया है। नेडा की ओर से इन बांधों का सर्वे किया जा रहा है। तीनों बांधों से कुल 160 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।

मंत्री रामकेश नें बताया : बुंदेलखंड के बांधों में तैरेंगे सोलर पैनल, बनेगी बिजली
Minister Ramkesh said: Floating solar panels will be installed in Bundelkhand’s dams, electricity will be generated

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें यह जानकारी अपने आवास पर औपचारिक वार्ता में दी। बताया की बुंदेलखंड में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सोलर पार्क बनने हैं। अभी तक सारे सोलर प्लांट जमीन पर लगे हैं। इनके लिए जमीन की काफी आवश्यकता होती है। ऐसे में अब बड़े बांधों पर तैरते सोलर पैनल लगाने का प्रस्ताव बनाया गया है। राज्य मंत्री नें बताया की माताटीला बांध का डूब इलाका ही करीब 8 एकड़ में फैला है। यहां टीएचडीसी (टेहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कार्पोरेशन) एवं टूस्को की ओर से सोलर पैनल लगाया जाएगा। नेडा ने इसके लिए सर्वे कार्य आरंभ कर दिया है।

मंत्री रामकेश नें बताया : बुंदेलखंड के बांधों में तैरेंगे सोलर पैनल, बनेगी बिजली
Minister Ramkesh said: Floating solar panels will be installed in Bundelkhand’s dams, electricity will be generated

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें बताया की बांध के ऊपर सोलर पैनल स्थापित करना चुनौती भरा है। बारिश में नदियों का जलस्तर काफी बढ़ जाता है। बांध में भी जलस्तर बढ़ने के साथ वेग भी अधिक हो जाता है। इसको देखते हुए ऐसे पैनल इस्तेमाल में लाए जाएंगे, जिनको बारिश के समय समेटा जा सके। बाकी समय यह बांध के ऊपर तैरती रहें। सिंचाई एवं नेडा अफसर इसके तमाम बिंदुओं के भौतिक सत्यापन में जुटे हैं। इसके बाद डीपीआर तैयार करके यह काम कराया जाएगा। मंत्री रामकेश के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के जरिये माताटीला बांध से सौ मेागावाट, जामनी बांध से दस मेगावाट एवं अर्जुन सागर बांध से पचास मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य है। सर्वे कार्य कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट तैयार होने के बाद काम कराया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वन विभाग की अपरम्पार लीला : पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का कर डाला बंदर बांट !

City News Uttar Pradesh

मां की डांट से नाराज युवती ने दी जान, मोबाइल चलाने के लिए किया था मना, जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

किसान का टूटा धैर्य : बैंक के कर्ज को नहीं कर सका बर्दाशत, किसान की सदमे में चली गई जान

बांदा में कान्हा के स्वागत की धूम: मंदिरों और बाजारों में जन्माष्टमी की रौनक चरम पर

City News Uttar Pradesh

चौवालिस लाख पौधरोपण की हकीकत, पर पड़ जाऐगा आंकड़ी पर्दा ! …

City News Uttar Pradesh

आयुक्त का अल्टीमेटम: अब नहीं चलेगा ‘ढीला ढाला’ सिस्टम, फटकारे गये अफसर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़