28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

UP : दिल्ली में इजरायल दूतावास के पास धमाके के बाद यूपी में अलर्ट, संदिग्धों पर कड़ी नजर…

 

लखनऊ। दिल्ली में इजरायल दूतावास के पास धमाके के बाद उत्‍तर प्रदेश में चप्पे-चप्पे पर पूरी सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया गया है। प्रमुख स्थलों व बाजारों में प्रभावी चेकिंग कराए जाने का निर्देश भी दिया गया है। किसान आंदोलन को लेकर प्रदेश में पुलिस पहले से ही अलर्ट है। इस बीच दिल्ली में धमाके की घटना के बाद पुलिस की चुनौती और बढ़ गई है।

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि दिल्ली में हुए धमाके के दृष्टिगत सभी जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ ही संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। चेकिंग के दौरान संदिग्धों से पूछताछ करने के साथ ही हर छोटी-बड़ी सूचना को पूरी गंभीरता से लेकर कार्रवाई करने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

दिल्‍ली के ब्‍लास्‍ट से दहशत : शुक्रवार की शाम दिल्‍ली के इजराइल दूतावास के पास बम ब्‍लास्‍ट से लोगों के बीच दहशत बनी हुई है। यह ब्‍लास्‍ट दिल्‍ली फुटपाथ के पास हुआ। घटना में कई कारें क्षतिग्रस्‍त हुईं। इजराइल दूतावास के पास हुए ब्‍लास्‍ट की जिम्मेदारी फिलहाल किसी आतंकवादी संगठन ने नहीं ली है। हालांकि, दिल्‍ली पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। फिलहाल पूरे एरिया को सील कर जाचं एजेंसी इसकी छानबीन कर रही है। इस एरिया के सीसीटीवी फुटेज की तलाशी लेकर एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पालिका चुनाव : व्यापारी सपा की टिप्पणी से खफा ? एक जुट हो बोला जै श्रीराम !

बांदा में सीएम योगी की सोना खदान लूट की शिकार : पट्टाधारक परेशान

City News Uttar Pradesh

दिल दहला देने वाला हादसा : बांदा में पांच साल की मासूम बच्ची की तड़पकर चली गई जान

बड़ी दुर्घटना : काल बनकर दौड़ी इनोवा कार, एक पल में छह जिंदगियों को लिया मौत के आगोश में, मुख्यमंत्री योगी व राज्य पाल ने ट्वीट कर जताया शोक

विधायक प्रकाश की पहल पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त होने की हुई कवायद

बांदा में शराब सेल्समैन को पीटकर दो लाख की लूट, थाने के पास बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़