City News Uttar Pradesh
रेल टिकट में बल्ले बल्ले : बीस रुपये में बदल सकेंगे ट्रेन और यात्रा की तिथि
उत्तर प्रदेश

बांदा से गुजरने वाली यात्री ट्रेनें हुई दुर्गंधमुक्त : शौचालयों में लगाया वेंचुरी उपकरण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सुखद रेल यात्रा !जीहां, झांसी मंडल से संचालित होने वाली ट्रेनों को वेंचुरी उपकरण ने दुर्गंध से मुक्ति दिला दी है। मंडल के 350 कोच के 1400 टॉयलेट में वेंचुरी उपकरण लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। ट्रेनों के टॉयलेट में कई बार पानी नहीं आता तो कई दफा यात्रियों द्वारा फ्लश नहीं चलाया जाता, जिसके चलते उसकी दुर्गंध पूरे कोच और खासकर टॉयलेट के पास वाली बर्थ पर यात्रा करने वालों की यात्रा मुश्किल बना देती है।

यात्रियों की बल्ले -बल्ले : अब ट्रेनों में यात्रियों को मुफ्त मिलेगा मिनरल वाटर

इस समस्या से यात्रियों को छुटकारा दिलाने के लिए मंडल ने 2 साल पहले ट्रेनों में वेंचुरी नाम का क्रॉस वेंटिलेटर लगाने का काम शुरू किया था। जिसकी शुरूआत बुंदेलखंड एक्सप्रेस से की गई थी। यह प्रयोग सफल होने के बाद धीरे-धीरे अन्य ट्रेनों में भी लगाया गया। अब इसी साल फरवरी में मंडल ने सभी 350 कोच के 1400 टॉयलेट में वेंचुरी लगाने का काम पूरा कर लिया है।

महाकौशल एक्सप्रेस में आग की सूचना से मचा हड़कंप : बोगी में धुआं भरने के बाद सहम गए यात्री

बायो वैक्यूम टॉयलेट में लगाया गया वेंचुरी जिस दिशा में ट्रेन चलती है उस दिशा से शुद्ध हवा को टॉयलेट के अंदर लाता है और दूसरे सिरे से दुर्गंध को बाहर कर देता है। टॉयलेट के दरवाजे के नीचे रोशनदान भी बनाए गए हैं ताकि, दुर्गंध को बाहर भेजने में उमस न हो। बांदा से गुजरने वाली ट्रेनें जो इस सुविधा से पूर्ण की गई हैं उनमें झांसी-बांदा एक्सप्रेस,उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, झांसी-बांदा पैसेंजर वेंचुरी से लैस हो गई हैं। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह नें बताया की मंडल से संचालित होने वालीं सभी ट्रेन अब वेंचुरी उपकरण से लैस हो गई हैं, जो टॉयलेट की दुर्गंध को बाहर कर शुद्ध हवा को कोच में पहुंचाता है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजन हत्याकांड: वर्चस्व की लड़ाई में दिनदहाड़े गोली मारकर हुई थी हत्या, छह को आजीवन कारावास

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम बांदा “गन” का इस्तेमाल कर बचवायें फसले, बुलाई “गन टीम”।

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश को ‘बदनाम’ करने की साजिश: आईटी एक्ट में फंसेंगे अफवाहबाज !

City News Uttar Pradesh

बांदा बिग ब्रेकिंग : जिला पंचायत के तीसो वार्डों के विजयी प्रत्याशियों के परिणाम आ गये हैं जो इस प्रकार हैं ….

City News Uttar Pradesh

Banda : बुंदेलखंड में आग, जंगल और खेत हो रहे राख …

ग्राम विकास मंत्री विजय लक्ष्मी समीक्षा एवं चौपाल में असंतुष्ट हो देती रह गई निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़