City News Uttar Pradesh
शिक्षकों के बीमा पर डकैती : 23 लाख रुपये दबा गई कंपनी
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के बीमा पर डकैती : 23 लाख रुपये दबा गई कंपनी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षकों की करीब 23 लाख रुपयों पर डाका पड़ गया है। यह करतूत बीमा कंपनी ने की है।
शिक्षकों के खातों से नौ वर्ष तक प्रति माह 83 से 87 रुपये तक कटौती होती रही। 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए यह योजना सितंबर माह में बंद कर दी गई,लेकिन वेतन से काटी गई प्रीमियम की राशि आज तक नहीं लौटाई गई। शिक्षक नेताओं ने वित्त नियंत्रक तक अनेकों बार लिखा-पढ़ी की, पर मायूसी ही हाथ लगी है।

शिक्षकों के बीमा पर डकैती : 23 लाख रुपये दबा गई कंपनी
Robbery on teachers’ insurance: Company lost Rs 23 lakh

बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की सुविधा के लिए में 2006 जीवन बीमा शुरू किया था। इस योजना के तहत प्रत्येक शिक्षक के खाते से बीमा पालिसी के हर माह पहले 83 रुपये और फिर 87 रुपये काटे जाते रहे। एलआईसी ने 31 मार्च 2014 को ही समूह जीवन बीमा बंद कर दिया। 31 मार्च 2014 से पहले नियुक्त शिक्षक इस योजना के दायरे में लिए गए, लेकिन इस तिथि के बाद नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों को इससे बाहर कर दिया गया। करीब नौ साल तक उनके वेतन से प्रीमियम की कटौती होती रही। बेसिक शिक्षा परिषद ने भारतीय जीवन बीमा निगम को इसका माध्यम बनाया था।

शिक्षकों के बीमा पर डकैती : 23 लाख रुपये दबा गई कंपनी
Robbery on teachers’ insurance: Company lost Rs 23 lakh

पहले 83 फिर 87 रुपये उनके खाते से हर माह लगातार काटे गए। ऐसे शिक्षकों की संख्या करीब 299 है, जिनकी नियुक्ति 2014 के बाद हुई है। इसके अलावा 83 शिक्षणेत्तर कर्मी भी शामिल हैं, जिनका 41 रुपये कटौती होती रही। शिक्षकों के विरोध के बाद इनका सितंबर 2023 से प्रीमियम कटना बंद हो गया है। करीब नौ वर्षों तक 2382 शिक्षक व कर्मचारियों के खाते से लगभग 23 लाख रुपये कंपनी ने काटा,लेकिन बीमा का लाभ आज तक नहीं मिल सका। साथ ही बीमा कवर भी पीड़ितों को नहीं मिला।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

होली पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || शरद मिश्रा संपादक ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश - City News Uttar Pradesh ) विज्ञापन

होली पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश - City News Uttar Pradesh - विज्ञापन

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेन्द्र नें विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण: अव्यवस्थित रखरखाव पर हुये नाराज

Banda : पूर्व सांसद श्यामाचरण गुफ्ता का निधन, बांदा स्तब्ध, छाई शोक की लहर …

महिला सशक्तिकरण रैली में दिखा जोश: अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

City News Uttar Pradesh

अपर आयुक्त के पेशकार पर 11 लाख घूस मांगने का आरोप : एडीएम न्यायिक करेंगे जांच

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद की ललकार: विधान सभा चुनाव में करेंगे तीन सौ पार !

City News Uttar Pradesh

Banda : अपराध समीक्षा बैठक में एडीजी ने कसे पेंच, अधिकारियों कर्मचारियों पर हमला करने वालों पर लगाएं एनएसए व गैंगेस्टर…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़