31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: किसान बिलों पर साधा निशाना


विनोद मिश्रा

बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कमासिन के अध्यक्ष ननकू यादव की अध्यक्षता में कमसिन ब्लॉक की न्याय पंचायत परसौली, सांडा सानी, छिलोलर में बैठक की और पार्टी व संगठन की मजबूतीपर जोर दिया। इस दौरान लोगों की जनसमस्याओं को सूना गया।


मुख्य अतिथि बाँदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बैठक में मौजूद ग्रामवासियों व न्याय पंचायत वासियों से संगठन सृजन अभियान के तहत परसौली, सांडा सानी, छिलोलर न्याय पंचायत में न्याय पंचायत अध्यक्ष व न्याय पंचायत सचिव का चुनाव कराया और जनसमस्याओं को जाना। न्याय पंचायतपरसौली ग्राम-बेर्राव की बैठक में बृजकिशोर गर्ग को न्याय पंचायत अध्यक्ष व निरंजन प्रसाद मिश्र को न्याय पंचायत सचिव,न्याय पंचायत सांडा सानी ग्राम-तिलौसा में न्याय पंचायत अध्यक्ष कुलदीप कोटार्य व न्याय पंचायत सचिव अभिषेक पाण्डेय, न्याय पंचायत छिलोलर में न्याय पंचायत अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह व न्याय पंचायत सचिव जयप्रकाश यादव को कांग्रेस जनों ने सर्वसम्मति से चुना।


बैठकों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने संगठन को मजबूत करने को लेकर सभी के विचार जाने तथा कहा कि भाजपा की मोदी सरकार के तीनों कृषि बिल – किसान विरोधी हैं।किसान व कृषि के हितार्थ नहीं है, बल्कि कार्पोरेट के हितार्थ हैं।
सरकार की सत्याग्रही किसानों को इधर-उधर की बातों में उलझाने की हर कोशिश बेकार है। अन्नदाता सरकार के इरादों को समझता है।उनकी माँग साफ है- कृषि-विरोधी कानून वापस लो, बस! जिलाध्यक्ष नें कहा कि कांग्रेस की सरकार केन्द्र में आने पर कृषि व किसान विरोधी तीनों काले कानूनों को समाप्त करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नें ग्रामवासियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर आदित्य स्वरूप पाण्डेय कार्यक्रम प्रभारी नें कहा कि वर्तमान केन्द्र की भाजपा सरकार किसान, मजदूर विरोधी है।
बैठक में अरुण साहू जिला सचिव/कमासिन ब्लॉक प्रभारी, बाँदा कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर सन्तोष कुमार द्विवेदी, श्रवण द्विवेदी, कालीचरण साहू, रामानुज भौरहा, विद्यासागर साहू, शैलेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस, अश्विनी कुमार, राजेन्द्र यादव, जियालाल, गया प्रसाद, जगदीश प्रजापति, रणधीर द्विवेदी, कामता प्रसाद शुक्ल, रेवती रमण मिश्र, रामकरण साहू, कुलदीप कोटार्य, सुखराम सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे, ब्लॉक अध्यक्ष ननकू यादव नें सब का आभार प्रकट किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की सियासत में गरमाहट: कांग्रेस के ‘संगठन सृजन’ अभियान से बढ़ी भाजपा की धड़कनें !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिये ‘फूंका’ स्वदेशी अपनाओ का मूल मंत्र

City News Uttar Pradesh

भारत रत्न नाना जी देशमुख की कर्मस्थली नागपुर के बाद आरएसएस के लिए चिंतन का दूसरा केंद्र बना ‘चित्रकूट’ …

बुंदेलखंड की पारंपरिक विदाई: लक्जरी गाड़ी की जगह फूलों से सजी बैलगाड़ी, दूल्हे ने थामी लगाम

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार ट्रक का कहर : सवारी भरी जीप में मारी जोरदार टक्कर, दो की मौके पर मौत, छह लोग गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव बोले- योगी सरकार चाहिये या फिर योग्य सरकार, बाबा मुख्यमंत्री को चलाना नहीं आता लैपटाप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़