28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बालू खदान खपटिहा खंड 100/3 में भी अवैध खनन की "गर्जना": बांदा हुआ बदनाम ?
उत्तर प्रदेश

बालू खदान खपटिहा खंड 100/3 में भी अवैध खनन की “गर्जना”: बांदा हुआ बदनाम ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अवैध बालू खनन चरमोत्कर्ष पर है पूरा जिला इस खनन में बदनाम हैं। अवैध खनन पर लगाम कुत्ते की पूंछ की कहावत सा चरित्रार्थ कर रहा है।योगी सरकार को कथित बदनामी का कीचड़ प्रदूषित किये है। इसी अवैध खनन में खपटिहा खंड संख्या 100/3 बालू खदान अवैध तेजी से बहुचर्चित हुई है।

बालू खदान खपटिहा खंड 100/3 मेंभी अवैध खनन की "गर्जना": बांदा हुआ बदनाम ?
The “roar” of illegal mining even in sand mine Khaptiha section 100/3: Banda infamous?

आलम यह है कि मानसून के नजदीक आ जानें के पूर्व यहां अवैध खनन की सीमायें लांघ दी गई हैं। प्रदेश सरकार की खनन नीति यहां भी ठेंगे पर हैं। यह खंड भ्रष्टचार की सीमा लाघे हैं। नियमों की अनदेखी कर खनन अनवरत जारी हैं। प्रशासन में “गजब” की “खामोशी” हैं। इस खंड में खनन नियमावली को ताक में रख दिया गया है। वर्तमान में भी जलधारा बांध कर और पोकलैंड मशीनों द्वारा खनन दिन-रात चल रहा है।

बालू खदान खपटिहा खंड 100/3 मेंभी अवैध खनन की "गर्जना": बांदा हुआ बदनाम ?
The “roar” of illegal mining even in sand mine Khaptiha section 100/3: Banda infamous?

इसके अलावा निर्धारित क्षेत्र से अलग हट कर भी खनन कार्य को बेतहासा अंजाम दिया जा रहा है। खास बात यह है कि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश के आदेश के बावजूद यहां सीसी टीवी कैमरो को चालू नहीं रखा गया। ओवरलोडिंग का खेल बदस्तूर जारी है। संबंधित अधिकारी माला-माल हो सरकार के विरुद्ध अट्टाहस कर रहे है ? खनन सीमा से इतर होकर रात दिन अवैध खनन हो रहा है। “प्रत्यक्षम किम प्रमाणं” पर गजब की “नजर अंदाजी” देखने को मिल रही है !

बांदा की खपटिहा बालू खदान मुख्य मंत्री योगी को दे रही चैलेंज ? प्रशासन पूरी तरह नतमस्तक ?आपको बता दें खपटिहा खंड 100/3 बालू खदान में शुरू से ही अवैध खनन हो रहा है। हम किसी से कम नहीं की तर्ज पर सरकारी राजस्व को करोड़ों का चूना लगा रही है। साथ ही प्रशासन की “खामोशी” से “योगी सरकार की खनन नीति” की धज्जियां उड़ रहीं हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : लाल सोना पर डकैती:ओवरलोडिंग में फिर पकड़े गए तीन दर्जन बालू ट्रक…

City News Uttar Pradesh

बांदा : ‘वाह भाई वाह’कमिश्नर हो तो दिनेश सिंह जैसा ! …

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश ‘नए वर्ष’ पर संदेश: विकास-समृद्धि के ‘पथ’ पर बढ़ेगा प्रदेश

City News Uttar Pradesh

यूपी: कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य के मुद्दे पर भाजपा को घेरेगी सपा, पार्टी ने तैयार क‍िया मास्टर प्‍लान

आयुक्त की समीक्षा बैठक : दिये गये व्यापक दिशा निर्देश …

आरटीओ शंकर सिंह की पुस्तक का हुआ विमोचन: कवि सम्मेलन ने बांधा समां

ब्रेकिंग न्यूज़