City News Uttar Pradesh
शर्मनाक: मौलाना ने मस्जिद में मासूम से किया दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तर प्रदेश

शर्मनाक: मौलाना ने मस्जिद में मासूम से किया दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। शिक्षक बन गया भक्षक। एक ऐसी ही बेहद शर्मनाक खबर सामने आयी है। एक गांव स्थित मस्जिद में मौलाना ने उर्दू की तालीम लेने आई एक 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। घर आई पीड़िता के बताने पर चाचा ने आरोपी के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शर्मनाक: मौलाना ने मस्जिद में मासूम से किया दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
Shameful: Maulana raped an innocent child in the mosque, case registered under POCSO Act

वहीं, पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के चाचा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सात बजे उसकी 11 वर्षीय भतीजी घर से मस्जिद में उर्दू पढ़ने गई। वहीं, मस्जिद के मौलाना मुंतज़िर आलम पुत्र रजाबुल हक उर्फ जैदुर रहमान निवासी कोचगढ़ थाना रउटा जिला पूनिया बिहार उसे बहला फुसलाकर मस्जिद के कमरे में ले गया।


इसके बाद दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बालिका घर वापस लौट कर आई और पूरी घटना अपनी मां को बताई। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मौलाना शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांपेगा दुश्मन : बांदा का “राजा” अब संभालेगा जम्मू कश्मीर की सुरक्षा कमान …

City News Uttar Pradesh

पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में बाघ का मिला कंकाल, डीएनए टेस्ट के लिए वन विभाग ने भेजा नमूना

City News Uttar Pradesh

एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम का शहर के पॉश इलाके में संचालित जुआड़खाने पर छापा, रंगेहाथ 16 जुआरी गिरफ्तार, 70 हजार बरामद

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : ट्रिपल इंजन की सरकार से ही आपके नगर में बहेगी विकास की गंगा

City News Uttar Pradesh

ऑनर किलिंग की आशंका : बांदा में भूसे के ढेर में मिला लड़की का गर्दन कटा शव, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंची, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन का प्रयास जनपद में खाद की आ गई बहार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़